अव्यवस्थाओं के बीच मना उत्तर प्रदेश दिवस, कृषि मेला भी लगा

जिलाधिकारी के जाते ही मेला परिसर खाली होने लगा। दोहपर ढाई बजे तक स्टालों पर सन्नाटा दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:40 PM (IST)
अव्यवस्थाओं के बीच मना उत्तर प्रदेश दिवस, कृषि मेला भी लगा
अव्यवस्थाओं के बीच मना उत्तर प्रदेश दिवस, कृषि मेला भी लगा

अमेठी : गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने रविवार को किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दरअसल, उत्तर प्रदेश दिवस व जनपद स्तरीय कृषि मेले का एक साथ आयोजन किया गया है।

जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि हमारा प्रदेश कृषि व उद्योग आदि के क्षेत्रों में लगातार विकास कर रहा है। उत्तर प्रदेश दिवस मनाने के लिए मेले में समस्त विभागों ने स्टाल लगाए हैं, जहां पर किसान जाकर जानकारी हासिल करें। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञानियों से खेतीबाड़ी की उन्नत तकनीक को अच्छी तरह से समझकर उस पर अमल करें। कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एडीएम सुशील प्रताप सिंह, एएसपी दयाराम सरोज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव कुमार मौर्य, कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।

बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित :

उत्तर प्रदेश दिवस पर स्वयं सहायता समूह, कृषि क्षेत्र में कार्य करने वाले किसान व छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

खुले आसमान के नीचे घंटों खड़े रहे लोग :

शासन स्तर पर उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया था। इसके बावजूद जवाहर नवोदय विद्यालय में जनपद स्तरीय कृषि मेले में उत्तर प्रदेश दिवस का भी कार्यक्रम आयोजित कर दिया गया। कार्यक्रम में बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के चलते लोग खुले आसमान के नीचे खड़े रहे।

एक घंटे में ही खाली हो गया परिसर :

कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद लगभग दोपहर लगभग सवा एक बजे जिलाधिकारी ने कृषि यंत्रों का वितरण किया। उसके बाद सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। इसी क्रम में जिलाधिकारी कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। उनके जाने के बाद विभागों के स्टाल भी समेटे जाने लगे तो किसान भी लौट गए। आलम यह रहा कि दोपहर तीन बजे तक पूरे परिसर में सन्नाटा फैल गया।

chat bot
आपका साथी