स्मृति के आवास का कल होगा भूमि पूजन

जिला मुख्यालय से 28 सौ मीटर भाजपा कार्यालय से 13 सौ मीटर व रायबरेली सुलतानपुर हाईवे से 600 मीटर दूर गौरीगंज तहसील के गांव मेदन मवई में केंद्रीय मंत्री का आवास तीन ग्राम पचायतों की सीमा पर बनेगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 12:04 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 12:04 AM (IST)
स्मृति के आवास का कल होगा भूमि पूजन
स्मृति के आवास का कल होगा भूमि पूजन

दिलीप सिंह, अमेठी

केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी द्वारा खरीदे गए भूखंड पर आवास के निर्माण के लिए भूमि पूजन गुरुवार को होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। आवास के लिए खरीदे गए भूखंड को तार घेर कर सुरक्षित कर लिया गया है। भूमि पूजन परिवार में किसके द्वारा करवाया जाएगा। अभी तय नहीं है।

जिला मुख्यालय से 28 सौ मीटर, भाजपा कार्यालय से 13 सौ मीटर व रायबरेली सुलतानपुर हाईवे से 600 मीटर दूर गौरीगंज तहसील के गांव मेदन मवई में केंद्रीय मंत्री का आवास तीन ग्राम पचायतों की सीमा पर बनेगा। आवास के लिए जो जमीन स्मृति ने खरीदी है, वह मेदन मवई गांव की सीमा पर है पर उसका एक हिस्सा सराय भागमानी व दूसरा हिस्सा मिश्रौली गांव को टच करता है। शहर के करीब होने के बाद भी भूमि गांव में है और हर ओर से वहां तक पहुंचने के लिए शहर के बाहर से रास्ता भी है। खरीद गए भूखंड के आस-पास पर्याप्त जगह वाहन पार्किंग के लिए भी है। यहां रहने वालों को गांव में रहते हुए भी शहर की सभी सुविधाएं आसानी से हासिल हो पाएंगी। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने कहाकि दीदी स्मृति अपना एक और वादा पूरा करने जा रही है। जल्द ही आवास निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा।

12 लाख 11 हजार में खरीदी थी जमीन : स्मृति ने 22 फरवरी को सराय भाग मानी निवासी फूलमती से लगभग 11 बिस्वा भूमि का बैनामा लिया है। सर्किल रेट से उक्त भूमि 12 लाख छह हजार रुपये की है। केंद्रीय मंत्री ने 12 लाख 11 हजार रुपये देकर उक्त भूखंड खरीदी है। जमीन सड़क के किनारे होने के चलते 50 प्रतिशत का अधिक स्टांप लगा। स्टांप शुल्क के रूप में 50 हजार 800 रुपये अदा किए गए हैं। जिसमें ई-स्टांप 42 हजार 800 रुपये का लगा है।

chat bot
आपका साथी