दो सगे भाइयों को स्कॉर्पियों ने रौंदा, एक की मौत

कोयला रामुबारकपुर के पूरे शम्भू गांव के मो कदीर अपने छोटे भाई कबीर के साथ किसी काम से रोड नंबर दो पर आया था। मंगलवार करीब साढ़े 12 बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें रौंद दिया। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मो. कदीर को मृत घोषित कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:20 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:20 AM (IST)
दो सगे भाइयों को स्कॉर्पियों ने रौंदा, एक की मौत
दो सगे भाइयों को स्कॉर्पियों ने रौंदा, एक की मौत

अमेठी : रोड नम्बर दो के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया। जहां पर एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

कोयला रामुबारकपुर के पूरे शम्भू गांव के मो कदीर अपने छोटे भाई कबीर के साथ किसी काम से रोड नंबर दो पर आया था। मंगलवार करीब साढ़े 12 बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें रौंद दिया। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मो. कदीर को मृत घोषित कर दिया। दूसरे भाई का इलाज चल रहा है। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिवार जन व रिश्तेदार सीएचसी पहुंच गए। थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया गया है। पढ़ें अन्य खबरें..

मारपीट में पांच घायल, दो की हालत गंभीर

अमेठी : झाड़ू लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके मेडिकल के लिए भेज दिया है। दो की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के उरुवा निवासी गोपीनाथ पक्ष के लोग सुबह झाडू लगा रहे थे। जिससे धूल उड़ रही थी। तभी श्यामलाल पक्ष के लोग मना करने लगे। बात बात में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और लाठी डंडों से मारपीट शुरू हो गई। जिसमें गोपीनाथ, लवकुश, राहुल, रामदुलारे व दूसरे पक्ष से श्याम लाल व त्रिभुवन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने श्याम लाल व लवकुश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिल गई है। मुकदमा पंजीकृत करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी