आठ किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

- अकबरगंज रेलवे स्टेशन के करीब पुलिस ने पकड़ा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Dec 2020 12:25 AM (IST) Updated:Wed, 09 Dec 2020 12:25 AM (IST)
आठ किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
आठ किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

अमेठी : शिवरतनगंज थानाक्षेत्र की रिपोर्टिंग चौकी इन्हौना पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद गांजा की कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित तस्करों को जेल भेज दिया है। सोमवार की देर रात इन्हौना पुलिस चौकी प्रभारी तनुज पाल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान रात करीब नौ बजे अकबरगंज रेलवे क्रॉसिग के निकट वाहन चेकिग के दौरान पुलिस टीम ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोका। पूछतांछ में बाइक सवार युवकों की पहचान प्रतापगढ़ जनपद के थाना लालगंज अंतर्गत टूडरपुर गांव निवासी सन्तोष कुमार पटेल, रुपेन्द्ग प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना निवासी पूरे पुरन्दर थाना उदयपुर व रायबरेली के सलोन थानाक्षेत्र के अहिया कमालुद्दीन राजू वर्मा के रूप में हुई। स्थानीय पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान अभियुक्त सन्तोष कुमार पटेल के कब्जे से चार किग्रा, रूपेंद्र प्रताप सिंह के पास से एक किग्रा व राजू वर्मा के कब्जे से तीन किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने अलग-अलग तीनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं बरामद की गई मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है।

सड़क हादसे में महिला सहित पांच घायल अमेठी: अलग अलग सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। जिनको स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र जगदीशपुर के रूद्र का पुरवा निवासी सत्येन्द्र अपने मित्र संजय व गुड्डू के साथ एक बाइक से किसी काम से बाजार गए थे। जैसे ही वह फैजाबाद रायबरेली मार्ग के कटेहटी पुल के पास पहुंचे थे कि सामने आचनक लड़की आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में पुलिया से टकरा कर घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना कुमारगंज निवासी राम मनोरथ अपनी पत्नी संगीता के साथ बाइक से किसी रिस्तेदारी गए थे। वापस घर जाते समय सरेसर गांव के पास पहुंचे थे, कि अज्ञात वाहन से टकरा गए। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजवाया गया है। इस संबंध में एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सडक दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल घायलों को अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी