तेज बारिश के बीच भरभराकर गिरा मकान, सो रहे तीन लोगों की मौत- दो गंभीर Amethi News

अमेठी के फुरसतगंज थानाक्षेत्र के ब्रम्हनी गांव का मामला है। तेज बरसात के बीच भरभराकर गिरा पक्का मकान तीन की मौत। गंभीर रूप से घायल बेटी और पिता जिला अस्पताल रायबरेली रेफर।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 10:05 AM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 05:45 PM (IST)
तेज बारिश के बीच भरभराकर गिरा मकान, सो रहे तीन लोगों की मौत- दो गंभीर Amethi News
तेज बारिश के बीच भरभराकर गिरा मकान, सो रहे तीन लोगों की मौत- दो गंभीर Amethi News

अमेठी, जेएनएन। थानाक्षेत्र के ब्रहम्नी गांव में  बुधवार की सुबह एक पक्का मकान भरभराकर ढह गया। मकान के मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रायबरेली में भर्ती कराया गया। 

यह है मामला 
गांव में कमलाकर सिंह का मकान है। मंगलवार की रात वह अपनी मां सरस्वती देवी (80) व पुत्री बीना (28), पोते राज (16) व नातिन गौरी (4) के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। वहीं उनका पुत्र बृजेंद्र व बहू रेखा सिंह पीछे के कमरे सो रहे थे। भोर में चार बजे के करीब अचानक मकान का बरामदा भरभराकर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर उनके पड़ोसी बब्लू सिंह ने बाहर निकल कर देखा तो उन्होंने मदद के लिए गुहार लगाई। ग्रामीणों की मदद से सभी को मलबा हटाकर बाहर निकाला गया और सीएचसी पहुंचाया गया, जहां सरस्वती देवी, बीना व राज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं कमलाकर व गौरी की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। 

पीड़ित परिवार को मिलेगी मदद 
सुबह आठ बजे के करीब राजस्व कर्मियों के साथ  एसडीएम सुनील कुमार ने घर पहुंच घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट राजस्व कर्मियों से तलब की है। वहीं पुलिस को शवों के पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। घटना की सूचना पर तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

chat bot
आपका साथी