छात्राओं ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

बड़ौदा यूपी बैंक ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:57 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:57 AM (IST)
छात्राओं ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प
छात्राओं ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

अमेठी : भारत से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सतर्कता जागरूकता सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बड़ौदा यूपी बैंक ने गौरीगंज स्थित शिव महेश बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एक स्वर में छात्राओं ने भ्रष्टाचार भारत बनाने का संकल्प लिया। छात्राओं ने जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने की बात कही।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक छोटेलाल ने कहा कि सभी छात्राएं देश का भविष्य है। ऐसे में अभी से ही भारत को बुलंदियों पर ले जाने के लिए सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ले। रिश्वत लेने देने की प्रथा को खत्म करने के लिए उसका पुरजोर विरोध करे। भारत के सुनहरे भविष्य के लिए ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से जनहित में कार्य करने का प्रयास किया जाए। बावजूद इसके अगर कोई भ्रष्टाचार में संलिप्त होकर देश को क्षति पहुंचा रहा है। तो उसके खिलाफ उचित एजेंसी को देने का काम करे। इस मौके पर शोभित कुमार जायसवाल, कृष्ण मोहन मणि तिवारी, विद्यालय प्रधानाचार्य समेत छात्राएं मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी