समस्याओं के समाधान की राह तलाशती स्मृति

ई-चौपाल में खुलकर लोग सांसद को अपना दुखड़ा सुना रहे हैं। गांव के आखिरी आदमी की आवाज को भी सम्मान मिल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2020 06:08 AM (IST)
समस्याओं के समाधान की राह तलाशती स्मृति
समस्याओं के समाधान की राह तलाशती स्मृति

दिलीप सिंह, गौरीगंज, (अमेठी)

चौपाल वाले गांवों में लोगों के मन में अपनी वर्षों की समस्या के समाधान की उम्मीद दिन चढ़ने के साथ बढ़ती जा रही थी। गांव के लोगों के बीच ऐसा उत्साह व विश्वास दिख रहा था मानों उनकी रहनुमा समस्या के समाधान के लिए पूरा तंत्र लेकर उनके बीच आने को है। हर किसी की अपनी समस्या थी तो समाधान का भरोसा भी। जामो के गांव रेसी में बात चली तो एक बुजुर्ग महिला बोल पड़ी। कहा, गांव का विकास पिछले पांच सालों से रूका पड़ा था। चौपाल की खबर के बीच गांव में विकास कार्यों की शुरूआत हो गई। रेसी में पंचायत चुनाव के बाद से ही विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। गांव की महिला प्रधान ने इसके लिए डीएम से लेकर सीएम तक गुहार भी लगाई थी।

इलाज, आवास व पैंशन की समस्या अधिक : ई-चौपाल में सोमवार को भी चारों गांवों में लोगों ने केंद्रीय मंत्री के सामने सबसे अधिक इलाज, आवास व पैंशन की मांग की। स्मृति ने भी किसी को निराश नहीं किया और सबकी पीड़ा सुनी और शीघ्रता से समाधान का भरोसा दिलाया।

गौरीगंज के गांवों में लगी ई- चौपाल, हुआ संवाद : केंद्रीय मंत्री ने गौरीगंज विधान सभा क्षेत्र के रसूलाबाद न्याय पंचायत के गांव करपिया, जामो के सरमें, नारा अढ़नपुर के अढ़नपुर व जामो के रेसी गांव के लोगों से सीधी बात की। हर जगह हालचाल के साथ शुरू होने वाली बातचीत समाधान के वादे के साथ खत्म हो रही थी। हर गांव में नजारा एक सा ही था। संवाद कार्यक्रम में सभी जिम्मेदार अधिकारी भी शामिल हुए और एक-एक समस्या को नोट कर रहे थे।

तिलोई के गांवों में लगेगी आज ई-चौपाल : केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिध विजय गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को तिलोई विधान सभा क्षेत्र के गांवों ई-चौपाल का आयोजन होगा। दीदी के सामने आने वाली हर समस्या का त्वरित निस्तारण हो रहा है। दीदी खुद हर दिन की समस्याओं के समाधान की रिपोर्ट ले रही हैं।

chat bot
आपका साथी