सिधियावां गोली कांड में सात नामजद

चुनावी रंजिश को लेकर घर पर रोजा इफ्तार कर रहें लोगों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 11:12 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:12 PM (IST)
सिधियावां गोली कांड में सात नामजद
सिधियावां गोली कांड में सात नामजद

अमेठी : चुनावी रंजिश को लेकर घर पर रोजा इफ्तार कर रहें लोगों पर गांव के ही विपक्षी ने दरवाजे पर पहुंच कर लाठी डंडा व असलहों से हमला बोल दिया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर संग्रामपुर, फुरसतगंज, कमरौली व बाजारशुकुल सहित डेढ़ सेक्शन पीएससी गांव में तैनात की गई है।

जानकारी के अनुसार जगदीशपुर थानाक्षेत्र के सिधियांवा गांव निवासी शमीउल्ला बुधवार की शाम परिवार सहित घर पर रोजा इफ्तार के लिए बैठे थे। तभी गांव के ही विपक्षी सुहैल खान ने तीन चार गाड़ियों से पहुंचकर लाठी, डंडा व असलहों से लैस होकर हमला बोल दिया। जिसमें समीउल्ला खान के दो लड़के मोहम्मद शानू खान व मोहम्मद हसीन खान, सादाब पुत्र कलीम उल्ला को गोली लग गई। शन्नो पत्नी शमीउल्ला, सलमान पुत्र नईम उल्ला चोटिहिल हो गए। सभी को आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने शन्नो को छोड़कर सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सीओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित शमीउल्ला की तहरीर पर सुहैल सहित सात लोग नामजद है। मुकदमा पंजीकृत करके गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

एक दिन पहले हुआ था मामूली विवाद

एक दिन पहले हुए विवाद में ठोस कार्रवाई न होने गोलीकांड जैसी वारदात हो गई। गोली कांड से एक दिन पहले चुनाव को लेकर शानू की गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर सुहैल पक्ष से तीन लोग व शमीउल्ला पक्ष से दो लोगों का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया गया था।

की गई थी कार्रवाई

कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर दोनों पक्ष से कार्रवाई की गई थी। वहां से लौटने के बाद शाम को गोली कांड की घटना हुई है। केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी