अभियान चलाकर किया गया सैनिटाइजेशन

नगर पंचायत प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर करवाया सैनिटाइजर का छिड़काव।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:18 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:18 AM (IST)
अभियान चलाकर किया गया सैनिटाइजेशन
अभियान चलाकर किया गया सैनिटाइजेशन

अमेठी : नगर पंचायत में कोविड-19 महामारी पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण हेतु सभी वार्डों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अभियान के तहत सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। सफाई व्यवस्था प्रभारी राहुल ने बताया कि वार्ड सभासदों की राय से गलियों व सरकारी कार्यालयों में विशेष निगरानी के साथ फॉगिग व स्वच्छता का कार्य किया जा रहा है।

नगर पंचायत में सैनिटाइजेशन कराने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया था। उन्हीं के आदेश पर नगर में अभियान चलाकर दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष स्वच्छता अभियान व कस्बे के सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि जिन वार्डों में कोरोना संक्रमण के मरीज मिले हैं। उन वार्डों में विशेष निगरानी टीम के साथ सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। कस्बे के गल्ला मंडी, सब्जी मंडी, सगरा मैदान, इसौली रोड़, तहसील कालोनी, शिवदास गली, वार्ड नं. 2 विधायक गली, दयानंद गली, गनी टॉकीज मोड़ व रेलवे स्टेशन गली में टैंकर से वृहद सैनिटाइजेशन व नालियों में एंटी लार्वा स्प्रे के साथ ब्लीचिग पाउडर छिड़काव किया गया।

निगरानी के बनी तीन समितियां :

चेयरमैन बृजेश अग्रहरी ने बताया कि सैनिटाइजेशन अभियान में दो दर्जन से अधिक कर्मियों को लगाया गया है। सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कस्बे में तीन निगरानी समितियों का गठन किया गया है। जिनके पास तीन-तीन वार्डों के सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी है।

व्यापार मंडल ने कराया सैनिटाइजेशन : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से गुरुवार को शहर के सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन कराया गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल अगुवाई में रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, सीओ आवास, एसडीएम आवास, बीएसएम हॉस्पिटल , नर्सिंग होम, फैज नर्सिंग होम, फायर स्टेशन, हरदेव नगर कॉलोनी, श्री बाबा बालक दास कुटी कॉलोनी, एसडीएम कॉलोनी, सीओ आवास मदर गीता स्कूल ,पावर हाउस पर सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पांच टीम सैनिटाइजेशन के लिए लगाई गई हैं, जो कि प्रतिदिन सार्वजनिक स्थानों पर कार्य करेगी। जिला प्रभारी संजीव कुमार जायसवाल, नगर संगठन मंत्री संजय सोनी, लवकुश मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कंचन गुप्ता, प्रमिला सिंह, जिला महामंत्री अंजलि अग्रहरी, जिला कोषाध्यक्ष सुमित्रा बरनवाल, जिला संगठन मंत्री कविता कश्यप ,जिला उपाध्यक्ष अनामिका शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष मुस्कान के नेतृत्व में सैनिटाइजेशन का कार्य संपन्न हुआ।

chat bot
आपका साथी