गौरीगंज के चार प्रमुख मार्गो पर बनेगा यात्री शेड

अमेठी बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुखद खबर है। अब उनको चिलचिलाती धूप व बरसात

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Jun 2019 11:42 PM (IST) Updated:Tue, 11 Jun 2019 06:21 AM (IST)
गौरीगंज के चार प्रमुख मार्गो पर बनेगा यात्री शेड
गौरीगंज के चार प्रमुख मार्गो पर बनेगा यात्री शेड

अमेठी : बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुखद खबर है। अब उनको चिलचिलाती धूप व बरसात में खड़े होकर बस का इंतजार करने से छुटकारा मिल जाएगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गौरीगंज तहसील क्षेत्र के चार स्थानों पर यात्री शेड बनाये जाने की तैयारी की जा रही है।

जिला प्रशासन ने उप जिलाधिकारी गौरीगंज से यात्री शेड निर्माण कराये जाने के लिए स्थान का चिन्हांकन करने को कहा था। निर्देश के बाद उपजिलाधिकारी अमित कुमार ने टीम लगाकर स्थानों का चिन्हांकन कराया। टीम ने नगर क्षेत्र में नया बस स्टाप, मिश्रौली के बूढ़न माता धाम, दरपीपुर व गूजर टोला का चिन्हांकन कर रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपी, जिसके बाद यात्री शेड निर्माण के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है। यात्री शेड का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी