जाम के झाम में पूरे दिन उलझा रहता है जायस

अमेठी जिले की सबसे पुरानी नगरीय बस्ती जायस पिछले कुछ दिनों से जाम के झाम में उलझा रहता

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 10:38 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 10:38 PM (IST)
जाम के झाम में पूरे दिन उलझा रहता है जायस
जाम के झाम में पूरे दिन उलझा रहता है जायस

अमेठी : जिले की सबसे पुरानी नगरीय बस्ती जायस पिछले कुछ दिनों से जाम के झाम में उलझा रहता है। पहले खराब सड़क की वजह से जाम लगता था और अब मरम्मत के नाम पर चल रहे काम की वजह से जाम लगा रहता है। सुबह, शाम, दोपहर हर समय पूरा नगर जाम में ही उलझा नजर आता है। हालात, नगर की कुछ ऐसी हो चली है कि पूरे दिन धूल उड़ती रहती है। धूल से दुकानदारों के साथ ही आम जनमानस भी परेशान रहता है। ऐसे में सड़क पर जाम और भी परेशानी भरा होता था। जाम व सड़क की दशा ने जायस के बाजार की दशा को बिगाड़ दिया है। दुकानदारी भी कम हो चली है। पूरा का पूरा जायस नगर जाम व धूल की समस्या से हलाकान है। सड़क का निर्माण शुरू हुआ तो लोगों को लगा कि राहत मिलेगी, लेकिन समस्या और बढ़ गई है। दुकानदार धनश्याम महेश्वरी, उमेश जैन कहते हैं कि सड़क की समस्या ने जायस के कारोबार को काफी मंदा कर दिया है। लागत ही नहीं कि त्योहार का सीजन चल रहा है।

chat bot
आपका साथी