मरम्मत की बाट जोह रही औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें

अमेठी औद्योगिक क्षेत्र में वर्षो पूर्व बनाई गई सड़कों का आज तक मरम्मतीकरण नहीं हो सक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Aug 2019 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 28 Aug 2019 08:10 AM (IST)
मरम्मत की बाट जोह रही औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें
मरम्मत की बाट जोह रही औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें

अमेठी : औद्योगिक क्षेत्र में वर्षो पूर्व बनाई गई सड़कों का आज तक मरम्मतीकरण नहीं हो सका है। लिहाजा यहां काम करने वाले लोगों व स्थानीय लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं बरसात के चलते सड़कों में भरे पानी में आए दिन गिरकर लोग चोटहिल हो रहे हैं, जिसे देखने वाला कोई नहीं है।

औद्योगिक क्षेत्र में सैंकड़ों की संख्या में छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां संचालित हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों का इन सड़कों पर आवागमन बना रहता है। क्षेत्र के रोड नंबर एक, तीन व चार की सड़के पूरी तरह से जर्जर हो गई हैं। थोड़ी सी भी बरसात में सड़कें तालाब का रूप अख्तियार कर लेती हैं। बरसात के चलते गडढों में भरे पानी के चलते रात ही नहीं दिन में भी लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। उद्यमी अतहर अली, सीटेड के निदेशक संजय सिंह आदि का कहना है कि कई साल बीत गए हैं सड़को की मरम्मत तक नहीं की गई,जबकि हम सब इन बुनियादी समस्याओं को अधिकारियों को अवगत भी करवाते हैं, लेकिन बजट सिर्फ कागजों पर खर्च हो जाता है। इस संबंध में यूपीएसआईडीसी मैनेजर धर्मचंद्र का कहना है कि बजट के हिसाब से कार्य करवाया जाता है। सड़कों को जल्द सही करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी