आरक्षी कोरोना पॉजिटिव, थाना किया गया सील

सीओ ने थाना मुख्यालय पहुंच कराया सील फायर कर्मियों ने किया पूरा थाना परिसर सैनिटाइज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 11:11 PM (IST)
आरक्षी कोरोना पॉजिटिव, थाना किया गया सील
आरक्षी कोरोना पॉजिटिव, थाना किया गया सील

अमेठी : थाने में तैनात आरक्षी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से थाना परिसर में अफरातफरी फैल गयी है। सीओ ने रविवार को सुबह पहुंचकर थाना परिसर को सील कराते हुए सभी पुलिस कर्मियों को क्वारंटाइन रहने के आदेश दिए हैं। थाना परिसर को फायर कर्मियों द्वारा सैनिटाइज किया गया है।

आरक्षी राम चंदर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह पिछले जून माह से टाइफाइड से पीड़ित है। जांच के बाद उसका इलाज चल रहा है। पॉजिटिव मिले आरक्षी पिछले डेढ़ महीने से थाने की मेस चला रहा है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मेस में भोजन करने वाले पुलिस कर्मी सकते में आ गए हैं। थाना के आरक्षी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से यहां तैनात पुलिस स्टाफ को 48 घंटे के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसमें थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन उप निरीक्षक, 10 दीवान, 27 पुरुष व 5 महिला आरक्षी, 2 चौकीदार, एक पीआरवी का चालक शामिल हैं।

- अन्य थानों के आरक्षी कर रहे ड्यूटी

थाना परिसर को सील किये जाने के बाद जिले के मुसाफिरखाना, शिवरतनगंज व अन्य थानों के आरक्षी यहां गश्त कर रहे हैं। जिससे कानून व्यवस्था कायम रहे। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अन्य थानों से आठ आरक्षी दिन में व आठ रात में यहां ड्यूटी करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि 48 घंटे में क्षेत्र के किसी व्यक्ति को कोई प्रार्थना पत्र पुलिस को देना है तो वह उसे थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर वाट्सएप कर सकता है। इसके अलावा मुसाफिरखाना आकर सीओ आफिस में अपनी समस्या बता सकता है।

chat bot
आपका साथी