घर में घुसकर किया युवती के साथ दुष्कर्म

अमेठी : मोहनगंज थानाक्षेत्र में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 12:56 AM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 12:56 AM (IST)
घर में घुसकर किया युवती के साथ दुष्कर्म
घर में घुसकर किया युवती के साथ दुष्कर्म

अमेठी : मोहनगंज थानाक्षेत्र में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गई है।

रविवार की देर शाम थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के समय पीड़िता का पिता मजदूरी करने गया था। युवती का शोरगुल सुन जब तक आस-पास के लोग पहुंचते उससे पहले ही आरोपित युवक भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही घर आए उसके पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते घटना की गंभीरता को देखते एसडीएम तिलोई महेंद्र कुमार श्रीवास्तव व सीओ सूक्ष्म प्रकाश ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राम राघव सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी