राम मंदिर निर्माण के लिए राजेश देंगे सवा करोड़

कहा जीवन की बड़ी उपलब्धि है कि हमारे सामने बनेगा राम मंदिर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:32 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:32 AM (IST)
राम मंदिर निर्माण के लिए  राजेश देंगे सवा करोड़
राम मंदिर निर्माण के लिए राजेश देंगे सवा करोड़

अमेठी : राम मंदिर निर्माण के लिए शहर के उद्योगपति राजेश अग्रहरि ने एक करोड़ पचीस लाख रुपये दान करने की घोषणा की है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक और व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने शुक्रवार को अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर निर्माण के लिए सवा करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सबसे बड़ी उपलब्धि हमारे इस जीवन की है। राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है, जिसके लिए सवा करोड़ रुपया दिया जा रहा है। भगवान की असीम अनुकम्पा से सबका उत्थान होता है। प्रभु के मंदिर में दान देना मेरे लिए अविस्मरणीय पल है। प्रभु श्रीराम की कृपा है कि मुझे दान देने लायक बनाया। राम मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। शीघ्र ही अयोध्या जाकर सहायता राशि सौंपी जायेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमा देवी ने कहा कि प्रभु के भव्य मंदिर निर्माण में हमने भी एक छोटी सी सहायता की है। अमेठी पर भगवान की कृपा बनी रहे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला, तहसील, ब्लाक, नगर व बाजारों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व व्यापारियों के साथ ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष को बधाई दी है।

राम मंदिर निर्माण में सहयोग को बढ़े हाथ अमेठी : क्षेत्र के सादीपुर गांव में आयोजित शिविर में श्रीराम मंदिर नवनिर्माण के लिए दानकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कार्यक्रम संयोजक कालीबक्श सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शादीपुर गांव में श्रीराम मंदिर नवनिर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि लेने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। गांव में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि भेंट करने की अपील की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सादीपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश कुमार सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम 2100 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। इसके बाद यह सिलसिला जारी रहा। गांव से 11 लोगों ने सहयोग राशि भेंट की। इस अवसर पर हारित सिंह,सुरेंद्र सिंह, तेजनारायण पांडेय,अतुल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी