चुनाव नजदीक आते ही राहुल का विकास पर जोर

अभिषेक मालवीय, अमेठी : लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। राहुल का अंदाज भी ब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 12:23 AM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 12:23 AM (IST)
चुनाव नजदीक आते ही राहुल का विकास पर जोर
चुनाव नजदीक आते ही राहुल का विकास पर जोर

अभिषेक मालवीय, अमेठी : लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। राहुल का अंदाज भी बदलता जा रहा है। संसदीय क्षेत्र में उनके दौरे भी बढ़ते जा रहे हैं, तो विकास योजनाओं पर फोकस भी। यही नहीं भाजपा सरकार पर हमला बोलने से भी वह नहीं चूक रहे हैं और जनता से मिलने पर सरकार न होने की बात कह सरकार आने पर समस्या का निदान दिलाने का भरोसा भी दिला रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष व स्थानीय सांसद के इस दौरे में उनका अंदाज कुछ बदला सा नजर आ रहा है। सुरक्षा के तामझाम के बीच रहने वाले राहुल यूं तो आम दौरों में लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते थे, लेकिन इस दौरे में राहुल को जहां भी जनता का हुजूम दिखाई पड़ा और एक हाथ उठा तो राहुल वहीं अपना काफिला रोकने से भी नहीं हिचकिचाए। लोगों से मिले, बातें सुनी और सरकार न होने का स्पष्टीकरण दिया। गांधी नगर से जामों के मंडखा जाते समय बरौलिया गांव के पास कुछ ग्रामीणों ने राहुल को रोका और सड़क की समस्या बताई। राहुल ने बातें सुनने के बाद कहा भइया अभी हमारी सरकार नहीं है। सरकार आएगी तो सड़क भी बन जाएगी।

-महिलाओं व प्रधानों से साधा चुनावी समीकरण

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल चुनावी समीकरण को साधने में जुट गए है। फुरसतगंज के निगोहा में राहुल गांधी ने राजीव गांधी महिला विकास

परियोजना द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से रूबरू हुए तो उन्हें समाज के विकास में भागीदार बढ़ाने का जोश भरने के साथ ही शक्ति और अ¨हसा का पाठ भी पढ़ाया। राहुल ने कहानी के रूप में ¨हसा का विरोध न करने को भी ¨हसा में शामिल होना बताया। वहीं मंडखा में प्रधानों से वर्तमान सरकार की विकास योजनाओं का हाल जान ा तो सरकार बनने के बाद व्यवस्था में सुधार की बात भी कह दी।

-दे रहे सौगात, साध रहे भाजपा सरकार पर निशाना

राहुल गांधी पिछले दौरे में जहां करोड़ों की सौगात दी थी तो वहीं इस दौरे में भी कई सड़कों, सामुदायिक भवन के साथ ही ट्राली ट्रांसफार्मर दिया। सौगात देने के साथ ही वह भाजपा सरकार को भी निशाने पर लिया और विकास के नाम पर कुछ न करने की बात भी लोगों से कह रहे हैं। शब्दों के वार से उन्होंने एनएएच तो दूर नाली तक न बनवाने की बात कही।

chat bot
आपका साथी