छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुण

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 02:27 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:01 AM (IST)
छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुण
छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुण

अमेठी : मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज जनपद के सभी विकास खंडों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण भी बताए गए। बच्चों के विरुद्ध हो रहे विभिन्न अपराधों के रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें महिलाओं, बालिकाओं व बालकों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

पुलिस महकमे ने भी मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तीकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से सभी थानों व साइबर सेल स्तर पर स्कूल व कालेजों में जाकर सोशल मीडिया क्राइम के बारे में बताया। साइबर अपराध से बचाव के तरीके तथा महिलाओं को बच्चियों के फोटो सोशल मीडिया पर कम से कम शेयर करने की सलाह दी गई। गौरीगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी व महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए। वूमेन पावर लाइन व महिला हेल्प लाइन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी