संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पीठाधीश्वर मौनी स्वामी की रसोईया का शव

अमेठी रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित बाबूगंज सगरा आश्रम पर पीठाधीश्वर मौनी स्वामी की रसो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:44 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:44 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पीठाधीश्वर मौनी स्वामी की रसोईया का शव
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पीठाधीश्वर मौनी स्वामी की रसोईया का शव

अमेठी : रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित बाबूगंज सगरा आश्रम पर पीठाधीश्वर मौनी स्वामी की रसोईया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह छह बजे उसका शव आश्रम से कुछ दूर पर मिला।

का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिवारजन ने हत्या की आशंका जताई है। गांधीनगर के पूरे पंडित बाजगढ़ी निवासी मीरा द्विवेदी पिछले 15 वर्ष से बाबूगंज सगरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी स्वामी के लिए फलाहार बनाती थी। प्रतिदिन की भांति वह सोमवार को सुबह फलाहार तैयार कर अपने घर के लिए वापस जा रही थी। रास्ते में संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। कुछ दूर पर ही सड़क किनारे महिला मीरा का शव देख लोगों ने आश्रम पर सूचना दी। जिस पर मौनी स्वामी समेत आश्रम के सभी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मामले की सूचना गौरीगंज कोतवाली पुलिस को दी गई। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे व सीओ गुरुमीत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

-मृतका के पति ने जताई हत्या की आशंका::

मृतका के पति भाष्कर द्विवेदी ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि आश्रम से 500 मीटर दूर किसी ने पत्नी के सिर पर पीछे से वार कर हत्या कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

-जमीनी विवाद में हुई हत्या मौनी स्वामी का आरोप है कि मीरा की हत्या जमीनी विवाद के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में महिला के ससुर से एक व्यक्ति ने पांच बीघा जमीन अपने नाम करा ली थी। जिस पर वह निर्माण करा रहा था। इसी का विरोध मीरा कर रही थी। जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई।

-आश्रम पर नहीं पुलिस कर्मी

मौनी स्वामी की माने तो सुरक्षा के ²ष्टिकोण से प्रशासन ने आश्रम पर पहरेदारी के लिए दो पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। तीन माह पहले एक पुलिस कर्मी को हटा लिया गया है। जबकि दूसरा रात्रि में पहरा देता है। कितु सोमवार को वह भी आश्रम पर नहीं थे।

-मामले की हो रही है जांच एसपी दिनेश सिंह ने आज सुबह करीब छह बजे आश्रम से 500 मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे मीरा शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है । महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या हुई है। उन्होंने कुछ लोगों के ऊपर संदेह जताया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

chat bot
आपका साथी