अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने किया पथ संचलन

अमेठी सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशव नगर में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 12:02 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 12:02 AM (IST)
अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने किया पथ संचलन
अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने किया पथ संचलन

अमेठी : सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशव नगर में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के जिला प्रचारक अमरजीत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। जब हम अपने देश की स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। भारत माता की कृपा से आज हमारा देश विश्व की एक बड़ी शक्ति बन गया है। काशी प्रदेश के जन शिक्षा समिति के मंत्री अनुग्रह नारायण ने कहा कि हमारे बच्चे कल के भविष्य हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में जागरूकता आती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविद कुमार पाण्डेय ने आजादी के नायकों को नमन करते हुए अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेजी हुकूमत का अब पूरी तरह से अंत हो चुका है। देश स्वदेशी की ओर से बढ़ रहा है। यह हमारे आजादी के नायकों को सच्ची श्रद्धांजलि है। नगर में बच्चों के पथ संचलन के साथ शोभायात्रा निकाली गई। विद्या मंदिर परिवार के साथ शहर के प्रतिष्ठित नागरिक और दूरदराज गांव के लोग भी पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह, संजय सोनी, सुरेश मणि सहित विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।

-बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, स्लोगन के साथ लगाए नारे

संवादसूत्र, मुंशीगंज, (अमेठी): आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही शहीद महापुरुषों को याद कर नमन किया और नारे लगाए गए। शनिवार को विकास खंड भेटुआ के ग्राम भारती विद्या मंदिर परतोष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने आजादी के 75 वें वर्ष अमृत महोत्सव भारत माता पूजन उत्सव को लेकर विद्यालय से परतोष तिराहे होते हुए गांव तक जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा व अमर शहीदों के गीत स्लोगन के साथ गांवों में भ्रमण किया। साथ ही नागरिकों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया। कहा कि हम जब जागरूक होंगे, तभी शोषण व उत्पीड़न से बच सकेंगे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक गुलाब चंद्र त्रिपाठी, परतोष चौकी प्रभारी साहब लाल, शिक्षक सर्वजीत सिंह, शिवनाथ यादव, विवेक, ओमप्रकाश गर्ग आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी