117 मरीजों की हुई जांच 22 का होगा ऑपरेशन

अमेठी सती महारानी जनकल्याण ट्रस्ट की ओर से भदाव गांव में आयोजित नेत्र शिविर में 117 मरीज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 12:00 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 12:00 AM (IST)
117 मरीजों की हुई जांच 22 का होगा ऑपरेशन
117 मरीजों की हुई जांच 22 का होगा ऑपरेशन

अमेठी : सती महारानी जनकल्याण ट्रस्ट की ओर से भदाव गांव में आयोजित नेत्र शिविर में 117 मरीजों की जांच की गई। 22 मरीजों की आंखों में मोतियाबिद पाये जाने पर ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। कैंप का शुभारंभ करते हुए विधायक गरिमा सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने स्वास्थ्य की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है। ग्रामीण सीएचसी को एक्सरे, पैथालॉजी सहित अन्य सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। लोगों को अब इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है। पहले की सरकार में भादर सीएचसी पर चिकित्सक नहीं मिलते थे। आज दिन रात अस्पताल में डॉक्टर मौजूद हैं। विधानसभा की अन्य अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की गई है। कैंप का उद्देश्य यही है कि गांव के लोगों का इलाज गांव में हो सके। किसी को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़े। ट्रस्ट की संचालिका शांभवी सिंह ने कहा कि पांच साल पहले विधानसभा के गांव जाने पर सबसे अधिक बुजुर्ग आंख के इलाज की समस्या की जानकारी दे रहे थे। उसी समय समुचित इलाज का वीणा उठाया गया था। पहले अमेठी में एक आंख की अस्पताल खोलवाई गई। उसके बाद कैंप के माध्यम से आंख की जांच की जाने लगी। जिन लोगों को चश्मा की आवश्यकता होती है। उन्हें चश्मा दिया जाता है। जिन बुजुर्गों के मोतियाबिद पाया जाता है। उनका ऑपरेशन कराकर लेंस लगवाया जाता है। दस हजार से अधिक लोगों को ट्रस्ट की ओर से सुविधा प्रदान की जा चुकी है। एक साल कोविड काल मे कैंप स्थगित होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा था। इस मौके पर बंगाली सिंह, अनिल सिंह, रिकू सिंह, पवन ओझा, विकास तिवारी, कौसल दुबे, अनिल सिंह घोरहा, अजय सिंह, गौरव सिंह गुलालगढ़ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी