स्पीड रडार में फंसे 14 वाहनों पर 56 हजार का जुर्माना

अमेठी सड़कों पर दुघर्टनाओं को आमंत्रण देने वाले तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ लगाम लगाने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 12:25 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 12:25 AM (IST)
स्पीड रडार में फंसे 14 वाहनों पर 56 हजार का जुर्माना
स्पीड रडार में फंसे 14 वाहनों पर 56 हजार का जुर्माना

अमेठी : सड़कों पर दुघर्टनाओं को आमंत्रण देने वाले तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस चेकिग लागई। चेकिग में स्पीड रडार से वाहनों की रफ्तार मापी गई। रडार में फंसे ओवर स्पीड वाहनों का चालान किया गया।

अक्सर सड़ दुर्घटनाएं ओवर स्पीड के चलते घटित होती है। ओवर स्पीड की चपेट में आने वाले निर्दोश व्यक्ति भी मारे जाते है। ओवर स्पीड पर नियंत्रण रखने के लिए यातायात पुलिस ने गौरीगंज के दरपीपुर में सघन चेकिग लगाई। चेकिग के दौरान स्पीड रडार लगाकर एक-एक वाहनों की गति मापी गई। जिसमें 14 वाहन ऐसे मिले। जो ओवर स्पीड में चल रहे थे। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यातायात प्रभारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि ओवर स्पीड में होने की दशा में वाहन के सामने अचानक से कुछ आ जाने पर उसे नियंत्रित नहीं कर पाया जाता। जिससे दुर्घटना हो जाती है। ऐसे में स्वयं के साथ दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए सड़क नियमों का पालन करते हुए निर्धारित गति में ही वाहन चलाएं। यातायात प्रभारी ने बताया कि ओवर स्पीड वाहनों पर नियंत्रण करने के लिए अब प्रत्येक दिन जिले के प्रमुख मार्गों पर स्पीड रडार लगाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ओवर स्पीड में चार हजार का जुर्माने का प्रावधान है। इससे बचने के लिए सभी नियमों का पालन करें। चेकिग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 106 वाहनों का चालान कर एक लाख 32 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। चेकिग के दौरान ट्रैक्टर ट्राली, ई-रिक्शा, आटो, टेंपो आदि वाहनों पर रेफ्लेक्टर चिपकाया गया। इस मौके पर यातायात आरक्षी सुरेश कुमार, प्रेमदास मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी