बेमौसम बरसात होने से पिछड़ती जा रही आलू और सरसों की बोआई

बेमौसम बारिश से रबी की फसल को लेकर किसान चितित हैं। अगेती आलू सरसो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:32 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:32 PM (IST)
बेमौसम बरसात होने से पिछड़ती जा रही आलू और सरसों की बोआई
बेमौसम बरसात होने से पिछड़ती जा रही आलू और सरसों की बोआई

मुंशीगंज (अमेठी): बेमौसम बारिश से रबी की फसल को लेकर किसान चितित हैं। अगेती आलू, सरसों की फसल की बोआई किसान नहीं कर पा रहे हैं। खेतों में अभी भी जलभराव व नमी बनी हुई है। ऐसे में किस्मत के मारे किसानों के आगे एक समस्या और आ खड़ी हुई है।

बेमौसम बरसात से धान की फसल बर्बाद हो रही है। वहीं किसान आलू सरसों तिलहन की फसल की बोआई भी नहीं कर पा रहे हैं। आलू सरसों की फसल पिछड़ जाने से कोहरा व पाले के चलते पैदावार में कमी आती है। जिससे किसान अधिक पैदावार के लिए अगेती आलू, सरसों की फसल लेना का प्रयास करते हैं। लेकिन, इस बार किसानों की मंशा पर बेमौसम बरसात ने पानी फेर दिया है। अभी खेतों में नमी व जलभराव के चलते बुआई के लिए लंबा समय लग सकता है।

जलभराव होने से धान की फसल बर्बाद: बेमौसम बरसात से सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। धान की फसल पककर तैयार है। कटाई को लेकर अभी खेतों में पानी भरा हुआ है।

उपज पर असर पड़ना तय:

भेटुआ कृषि प्रभारी नागेंद्र वर्मा बताते हैं कि बेमौसम बारिश से किसानों की आलू व सरसों की बोआई में देरी होने से उपज पर असर पड़ना तय है। किसान चाहकर भी अभी 15 दिन तक किसी भी फसल की बोआई नहीं कर सकता है। अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा टेंपो, आठ घायल (अमेठी): अनियंत्रित होकर टेंपो पलटने से गुरुवार को आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ओदारी गांव से लोग टेंपो पर सवार होकर फुरसतगंज कस्बे में मेला देखने जा रहे थे। रास्ते में सोनार गांव के पास अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दौरान शत्रोहन पुत्र राजबहादुर, रेखा पत्नी फूलचंद्र, मनीष पुत्र राज बहादुर, सावित्री पत्नी दुर्गा प्रसाद, शिवा पुत्र हरि प्रकाश, विद्यावती पत्नी ओम प्रकाश, फूलचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रेखा व शिवा की हालत गंभीर देख डा. विनय वर्मा ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी