मृतक संतोष सिंह के घर पहुंच विधायक प्रतिनिधि ने बंधाया ढांढस

विधायक प्रतिनिधि ने मृतक सेवानिवृत्त फौजी के घर पश्चिम दुआरा पहुंच पत्नी मधुलिका सिंह से मुलाकात की। विधायक प्रतिनिधि ने हर संभव मदद का भरोसा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:46 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:46 PM (IST)
मृतक संतोष सिंह के घर पहुंच विधायक प्रतिनिधि ने बंधाया ढांढस
मृतक संतोष सिंह के घर पहुंच विधायक प्रतिनिधि ने बंधाया ढांढस

अमेठी : रविवार की देर शाम शारदन बाजार के पास पिकअप से टक्कर मारकर सेवानिवृत्त फौजी संतोष सिंह की हत्या कर दी गई थी। क्षेत्रीय विधायक गरिमा सिंह के प्रतिनिधि अनन्त विक्रम मृतक के घर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं गाव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है।

मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि ने मृतक सेवानिवृत्त फौजी के घर पश्चिम दुआरा पहुंच पत्नी मधुलिका सिंह से मुलाकात की। विधायक प्रतिनिधि ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि के समक्ष सात सौ पचास मीटर इंटरलॉकिग सड़क, गांव के मुख्य मार्ग पर शहीद स्मारक द्वार निर्माण, मृतक संतोष सिंह के नाम पर खेल मैदान बनवाने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्र लिखकर अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। जिस पर उन्होंने भरोसा दिलाते हुए सभी कार्यों को जल्द पूरा कराने की बात कही। विकास सिंह, अभिमन्यु सिंह, जितेंद्र सिंह, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पीएससी के साथ ही पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ अधिकारी भी गांव में नजर बनाए हुए हैं।

- आरोपितों की तलाश में जुटी है पुलिस

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहाकि पुलिस की छह टीमें आरोपितों की तलाश में लगी हुई हैं। पुलिस का पूरा जोर उस पिकअप को बरामद करने पर भी है। जिससे घटना हुई है। घटना के पहले व बाद में स्थानीय पुलिस की क्या भूमिका थी। उसकी भी जांच की जा रही है। जांच में जो दोषी मिलेंगे। उन पर कार्रवाई होगी। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

chat bot
आपका साथी