सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

ईश्वर भक्तों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। जो प्रभु को स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:34 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:34 PM (IST)
सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान
सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

मुसाफिरखाना (अमेठी): ईश्वर भक्तों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। जो प्रभु को सच्चे भाव से भजता है, उनकी सारी मन्नतें पूरी होती है। यह बात गुरुवार को शिवमंगल दुर्गापूजा समिति की ओर से स्टेट बैंक परिसर में आयोजित दुखदुरिया कार्यक्रम में पूजा अर्चना के समय महिला श्रद्धालुओं ने कही।

सुहागिन महिलाओं ने अवसान माता की पूजा करने के साथ ही माता गौरी की उपासना कर अखंड सौभाग्यवती का वरदान प्राप्त किया। महिला सतसंग में सुष्मा ने कहा कि यह देश भारतीय संस्कृति की धरोहर है। यही वजह है कि अन्य धर्म व देश के लोग भी आर्याव्रत को प्राथमिकता देते हैं। यहां अतिथि देवो भव की मान्यता है। सनातन धर्म में नारी की पूजा की गई। अवसान माता का बखान करते हुए गायत्री देवी ने कहा कि सुहागिन महिलाओं को माता गौरी की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

इस पूजा को विधिपूर्वक करने से पति की उम्र बढ़ती है। सपना देवी व नारायणी देवी ने कहा कि हमें भ्रूण हत्या न करने का संकल्प लेना होगा। इसके लिए कोई भी बाधा आए, हमें कभी यह काम नहीं करना है। सुहागिनों ने पूजा में एक दूसरे को पुष्प भेंटकर महाप्रसाद वितरण किया। इस मौके पर सभासद चंदन मोदनवाल, राकेश कौशल, अजय तिवारी, अशोक कुमार, राजकुमार, उमाकांत समेत कई लोग मौजूद रहे। आखिर असत्य पर हुई सत्य की जीत

तिलोई (अमेठी): सेमरौता कस्बे में गुरुवार को रामलीला का आकर्षक मंचन हुआ। जिसमें राम रावण का भीषण युद्ध हुआ। युद्ध के माध्यम से असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया। आखिरकार असत्य रूपी रावण का वध हुआ। पचास साल से रावण की भूमिका निभा रहे शिव शंकर गुप्ता को बीमार होने के बाद भी एक बार फिर अपनी भूमिका में आना पड़ा। कमेटी के काफी मान मनौव्वल पर वह जैसे तैसे रावण की भूमिका निभाने को राजी हुए। सत्तर वर्षीय शिव शंकर गुप्ता का गर्जना एक बार फिर दर्शकों को सुनने को मिला। कमेटी के प्रबंधक ग्राम प्रधान देवी शरण बाजपेयी ने आए हुए सभी कलाकारों व दर्शकों का आभार व्यक्त किया और उन्होंने घोषणा करते हुए बताया कि गुरुवार को यहां राम और भरत मिलाप का भव्य मंचन किया जाएगा। मेले का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य कर्ण कुमार बाजपेयी ने किया। इस मौके पर हिमांशु बाजपायी, बाल कृष्ण त्रिपाठी, सुमित पांडेय, लोले बाजपेयी, जानकी शरण बाजपेयी, सीता शरण, विकास बाजपेयी की सराहनीय भूमिका रही।

chat bot
आपका साथी