मनोज को मिला अंतरराष्ट्रीय वातायन कविता सम्मान

साथियों ने बधाई दी। सम्मान से जिले का गौरव बढ़ा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 12:02 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 12:02 AM (IST)
मनोज को मिला अंतरराष्ट्रीय वातायन कविता सम्मान
मनोज को मिला अंतरराष्ट्रीय वातायन कविता सम्मान

अमेठी : गौरीगंज निवासी बॉलीवुड के जानेमाने लेखक और गीतकार मनोज मुन्तशिर को अंतरराष्ट्रीय वातायन यूके कविता सम्मान मिला है।

यह सम्मान समारोह प्रतिवर्ष ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित होता है। कोरोना की वजह से यह सम्मान समारोह लंदन की संस्था द्वारा वर्चुअली दिया गया है। समारोह में विश्व के 15 लाख से ज्यादा लोग ऑनलाइन शामिल हुए। कार्यक्रम शनिवार शाम आयोजित हुआ था। मनोज के साथी डॉ. प्रवीण सिंह दीपक और रमेश चंद्रा भी मनोज के साथ कार्यक्रम के साक्षी रहे। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए दोनों साथियों ने मनोज मुन्तशिर को बधाई दी। सम्मान समारोह वातायन यूके 2015 से प्रतिवर्ष आयोजित हो रहा है। संस्था गैर अंग्रेजीे लेखकों एवं कवियों को अंग्रेजी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के लेखकों को एक मंच पर लाने का कार्य करती है। वर्ष 2003 में लेखक एवं कैंब्रिज विश्वविद्यालय के भाषा विज्ञान के रीडर डॉ. सत्येंद्र श्रीवास्तव ने वातायन पोएट्री ऑन साउथ बैंक नामक संस्था का गठन किया था। साहित्य के क्षेत्र में कार्यरत यह संस्था उल्लेखनीय कार्य करने वाले रचनाधर्मियों का सम्मान समय समय पर करती रहती है। मनोज के अलावा केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार मिला है।

झलकारी बाई का जीवन दर्शन समाज के लिए प्रेरणा का स्त्रोत :

अमेठी : 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शहीद झलकारी बाई कोरी की जयन्ती रविवार दोपहर बाद मनाई गई। विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति के संयोजक रामफल फौजी और रामशंकर कोरी ने अतिथियों का स्वागत किया। शिक्षक रामचन्द्र ने झलकारी बाई के जीवन दर्शन की जानकारी दी। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने सरकार से बाइपास के पास वीरांगना झलकारी बाई की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार कोरी ने किया। इस मौके पर ज्योति शर्मा, किरन, राम सागर, राजेश कोरी, कालिका प्रसाद, हौसिला प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी