डीजल पेट्रोल के दामों में इजाफा, बढ़ी किसानों की चिता

शुक्रवार को डीजल में 25 व पेट्रोल में 19 पैसे की वृद्धि हुई है। क्षेत्र के किसानों से बात की तो अधिकांश ने कहाकि अगर ऐसे ही डीजल की कीमत बढ़ती रही तो खेती करना मुश्किल हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:18 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:18 PM (IST)
डीजल पेट्रोल के दामों में इजाफा, बढ़ी किसानों की चिता
डीजल पेट्रोल के दामों में इजाफा, बढ़ी किसानों की चिता

अमेठी : डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही हैं। जिससे किसानों की फसलों की लागत भी बढ़ रही है। माह जनवरी में ही कई बार डीजल व पेट्रोल के दामों में इजाफा हुआ है। अगर इसी तरह बराबर डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ते रहे तो नुकसान की भी संभावनाएं प्रबल हो जाएगी।

शुक्रवार को डीजल में 25 व पेट्रोल में 19 पैसे की वृद्धि हुई है। क्षेत्र के किसानों से बात की तो अधिकांश ने कहाकि अगर ऐसे ही डीजल की कीमत बढ़ती रही तो खेती करना मुश्किल हो जाएगा। वहीं गोमती आटो मोबाइल्स कमरौली के मैनेजर कमलेश गुप्ता ने बताया कि डीजल 25 पैसे व पेट्रोल 19 पैसे की वृद्धि हुई है। यह बढे़ हुए रेट सुबह छह बजे से लागू हो गए हैं।

- पेट्रेाल-डीजल के दाम

तिथि डीजल पेट्रोल

एक जनवरी 74.70 रु 84.01 रु

21 जनवरी 76.24 रु 85.17 रु

22 जनवरी 76.49 रु 85.36 रु

डीजल की कीमत बढ़ोतरी पर किसानों का दर्द : कठौरा के हैदरअली गांव के किसान मो.शोएब ने बताया कि महीने में कई बार डीजल के दाम बढ चुके हैं, इससे फसलों में सिचाई की लागत के साथ-साथ मंहगाई भी बढ़ रही है।

ढुडेहरी के लपकना गांव के किसान राम शंकर मौर्या ने बताया कि डीजल के दामों में बढ़ोतरी से हम किसानों को परेशानी हो रही है। सिचाई की लागत में भी बढोत्तरी हो रही है।

कमरौली कस्बे के किसान अंसार अहमद ने बताया कि डीजल के दाम बढ़ने से फसल से लागत निकालना मुश्किल हो जाएगा। बराबर दाम बढते जा रहे हैं, इससे मंहगाई व खेती की लागत बढ़ रही है।

हैदरअली के किसान राम चन्दर ने बताया कि डीजल के दाम बढने से सिचाई, जुताई के रेट बढ़ रहे हैं। जिससे फसल पैदा करने में लागत ज्यादा लग रही है।

chat bot
आपका साथी