भाजपा सरकार में किसानों का हो रहा एक हजार रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान

-जिले भर में सपा की किसान नौजवान पटेल यात्रा का हुआ स्वागत -प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार बनने के बाद दूर होगी महंगाई व बेरोजगारी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:49 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:49 PM (IST)
भाजपा सरकार में किसानों का हो रहा एक हजार रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान
भाजपा सरकार में किसानों का हो रहा एक हजार रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान

अमेठी : सपा किसान नौजवान पटेल यात्रा सोमवार को जिले में पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवानी सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह ने की। नवोदय विद्यालय के पास आयोजित सभा में पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में देश व प्रदेश में व्यापक स्तर पर महंगाई बढ़ी है। सरकार ने गेंहू पर न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 व धान पर 1865 रुपये निर्धारित किया है। कृषि मंत्री से लागत मूल्य पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि धान पर 2750 व गेंहू पर 2650 रुपये प्रति क्विंटल लागत आ रही है। ऐसे में एक हजार रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान किसानों को हो रहा है। भाजपा सरकार ने जनता से जो वादा किया था, वह पूरा नहीं हो सका। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिडर आदि के दामों में तीन गुना इजाफा हुआ है। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध राज्य में बढ़ रहा है। सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश व देश में भाजपा सरकार होने के बाद भी सबसे ज्यादा विकास गौरीगंज विधान सभा में हुआ है। विधायक सिंह, जिलाध्यक्ष रामउदित यादव, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव हीरालाल यादव, पूर्व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अरुण यादव आदि ने प्रदेश अध्यक्ष को 51 किलों की फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

-विस चुनाव में 351 से अधिक सीट जीतेगी सपा

जायस व बहादुरपुर मे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सपा इस बार प्रदेश विधानसभा चुनाव में 351 सीटें पार कर सरकार बनाएगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। हम व हमारे कार्यकर्ता अखिलेश यादव के कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों और युवाओं, बेटियों और महिलाओं के लिए लागू की गई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर समर्थन मांगेगे। इस मौके पर सपा कोषाध्यक्ष जैनुल हसन, नगर अध्यक्ष इसरार घोसी, शरीफ कुरैशी, विजय कुमार, मोहम्मद सैफ़, हाजी अकील कुरैशी,समीर खान सद्दाम कुरैशी आदि मौजूद रहे।

-सपा सरकार बनते ही दूर होगी बेरोजगारी व महंगाई

मुसाफिरखाना में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता ऊब चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार का आना तय है। सरकार बनते ही बेरोजगारी व मंहगाई पर अंकुश लगाया जायेगा। विधायक व जिलाध्यक्ष के साथ मकसुदुल हसन, सहला शाहिद, दिनेश सिंह, कोल्हू सिंह मौजूद रहे। वहीं कमरौली में सपा नेता जियाउल हक के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस मौके पर एहतेशाम, खुर्शीद अहमद, रिजवान अहमद खां, जगजीवन पासी, राम सागर गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी