अमेठी की धरा पर बढ़ रही हरियाली

दो वर्षों में बढ़ा 40 वर्ग किमी वन क्षेत्र लॉकडाउन में और हुआ सुधार फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की द्विवार्षिक रिपोर्ट में सामने आई सुखद तस्वीर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:08 AM (IST)
अमेठी की धरा पर बढ़ रही हरियाली
अमेठी की धरा पर बढ़ रही हरियाली

अमेठी : अपनी धरा पर हरियाली बढ़ रही है। पिछले दो वर्षो में जिले के वन क्षेत्र में 40 वर्ग किमी. का फैलाव हुआ है। लॉकडाउन में तो पर्यावरण को एक नया जीवन ही मिला है। फारेस्ट सर्वे आफ इंडिया की द्विवार्षिक रिपोर्ट में जिले की यह सुखद तस्वीर सामने आई है। जिले में कुल वन क्षेत्र में 1.30 फीसद का इजाफा हुआ है।

सई व गोमती नदी की तलहटी में बसी अमेठी में दो वर्ष पूर्व जहां कुल वन क्षेत्र 145 किमी थी। वहीं अब इसका दायरा 40 वर्ग किमी बढ़कर 185 किमी हो गया है। हरियाली बढ़ाने के साथ वातावरण में फैली हानिकारक गैसों को अवशोषित कर पेड़-पौधे वातावरण में ताजगी फैलाने का काम कर रहे हैं। लॉकडाउन में वाहन व फैक्ट्रियां बंद होने से भी जिले की आबोहवा में बहुत बदलाव आया है। कादू नाला वन क्षेत्र के साथ ही तिलोई व अमेठी तहसील क्षेत्र में हरियाली बढ़ी है। वर्ष 2017 में आई फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में जिले के कुल क्षेत्र फल 3060.53 वर्ग किमी का 4.73 फीसद क्षेत्र यानी 144.76 वर्ग किमी वन क्षेत्र था। जो अब बढ़कर 6.03 फीसद हो गया है। इसी के साथ जिले में कुल वन क्षेत्र 184.54 वर्ग किमी हो गया है।

कोट

जिले में लगातार अभियान चलाकर पौधरोपण किया जा रहा है। जुलाई माह में बारिश के साथ 37 लाख से अधिक पौधों का रोपण करवाया जाएगा। जीवन के लिए पर्यावरण को शुद्ध होना आवश्यक है। बिना पेड़-पौधों के यह संभव नहीं है।

-यूपी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, अमेठी

chat bot
आपका साथी