रुचि और शिवेंद्र को राज्यपाल ने किया सम्मानित

अमेठी : संग्रामपुर के धवरहरा गाव की निशानेबाज रुचि और उनके भाई को राज्य स्तरीय चैंपियनशि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 12:14 AM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 12:14 AM (IST)
रुचि और शिवेंद्र को राज्यपाल ने किया सम्मानित
रुचि और शिवेंद्र को राज्यपाल ने किया सम्मानित

अमेठी : संग्रामपुर के धवरहरा गाव की निशानेबाज रुचि और उनके भाई को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक मिलने पर राज्यपाल ने सम्मानित कर नकद पुरस्कार दिया है।

संग्रामपुर के धवरहरा गाव निवासी जितेंद्र सिंह पेशे से किसान हैं। उनकी बेटी रुचि ने दस वर्ष पूर्व निशानेबाजी प्रतियोगिता में अपने हाथ आजमाये। रुचि ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताएं जीती। ओलंपिक में स्थान बनाकर रुचि ने जिले का नाम रोशन किया था। रुचि ने अपनी प्रतिभा के दम पर पहले भाई शिवेंद्र को निशानेबाजी के गुर सिखाये बाद में अपने भतीजे युवराज को भी निशानेबाज बनाया। आज किसान के परिवार में तीन राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज तैयार हो गये हैं। 23 से 29 तारीख तक आयोजित राज्यस्तरीय शूर्टिग प्रतियोगिता में रुचि चैंपियन बनी। रुचि के भाई शिवेंद्र को स्टैंडर्ड पिस्टल और सेंट्रल पिस्टल में गोल्ड मिला। दोनों को राज्यपाल रामनाईक ने राजभवन बुलाकर संमानित किया व छह हजार की नकद धनराशि भी प्रदान की। रुचि का भतीजा युवराज केरला में आयोजित नेशनल क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में खेल रहा है। रुचि ने बताया कि पाच मार्च से इंटरनेशनल ट्रायल दिल्ली में है। उसमें वह हिस्सा लेने जा रही है।

chat bot
आपका साथी