Amethi Visit: राज्यपाल ने स्मृति ईरानी संग लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा, बांटा गोल्डन कार्ड

अमेठी मुंशीगंज एचएएल कोरवा में हेलीकाप्टर से पहुंची राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी साथ।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 11:13 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 02:06 PM (IST)
Amethi Visit: राज्यपाल ने स्मृति ईरानी संग लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा, बांटा गोल्डन कार्ड
Amethi Visit: राज्यपाल ने स्मृति ईरानी संग लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा, बांटा गोल्डन कार्ड

अमेठी, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर जिले अमेठी पहुंची। मुंशीगंज एचएएल कोरवा में बने हेलीपैड से वे सीधे मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल पहुंची। इसके बाद शल्य चिकित्सा कक्ष डेंगू वार्ड जननी सुरक्षा कार्ड व अन्य कक्षाओं में जाकर मरीजों की हाल-चाल लिया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं। 

उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी वितरित किए। उन्होंने जिलाधिकारी प्रशांत से अस्पताल में सुविधाओं के बाबत पूछताछ की। इस दौरान लोगों ने डॉक्टरों द्वारा सारी दवाएं बाहर से लिखने की बात कही, जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी से संज्ञान लेने को कहा। राज्यपाल ने अस्पताल के बाहर सस्ती दर पर मिलने वाली दवाओं का स्टोर खुलवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने नालिया ढकवा ए जाने व अस्पताल परिसर को हरित बनाए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ राज्यपाल ने नवनिर्मित जिला अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। यहां आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जिलाधिकारी को अस्पताल का अधूरा काम तत्काल पूरा कराए जाने के निर्देश दिए।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा जिला अस्पताल में लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना सेंट्रल गवर्नमेंट की महत्वपूर्ण योजना है। इसमें पांच लाख का इलाज मुफ्त मिलता है। कार्ड में आपके पूरे परिवार का विवरण रहता है। इसके साथ उन्होंने कहा कि सड़कों पर आयुष्मान योजना से जुड़े सभी अस्पताल के आसपास बोर्ड लगाया जाएगा, जिससे आप लोगों को पहुंचने में कोई परेशानी न हो। 

उन्होंने ने कहा कि सरकार द्वारा सभी को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल स्टोर भी खोला गया है, जहां बाहर मिलने वाली महंगी दवाएं सस्ते दाम पर उपलब्ध है। इसका पूरा लाभ लीजिये। इसके बाद वे मुसाफिरखाना रोड स्थित वृद्ध आश्रम पहुंची। जहां उन्होंने वृद्ध जनों से मुलाकात कर आश्रम में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। यहां राज्यपाल ने कहा कि सरकार की ओर से वृद्धजनों के लिए ऐसी व्यवस्थाएं की जाती हैं, जहां वे अपना जीवन निर्वहन कर सकते हैं। उन्होंने वृद्धजनों को फल वितरित कर उनका कुशलक्षेम पूछा। यहां से जामों के लिए रवाना हो गई, जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करेंगे वह अस्थाई गौशाला जाएंगी।

देर रात पहुंचीं स्मृति 

बता दें, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार देर रात ही गौरीगंज पहुंची थी। राज्यपाल के कार्यक्रम में उनके साथ शिरकत करने के बाद गौरीगंज में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन बुधवार को वह सुबह दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक रायबरेली जिले के सलोन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसक बाद वह दोपहर बारह बजे सलोन में बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच का उद्घाटन करेंगी। 

chat bot
आपका साथी