झांसा देकर किया यौन शोषण शिकायत के बाद मिला इंसाफ

दो बच्चों की मां ने अपने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर काफी समय से यौन शोषण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:01 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:01 PM (IST)
झांसा देकर किया यौन शोषण शिकायत के बाद मिला इंसाफ
झांसा देकर किया यौन शोषण शिकायत के बाद मिला इंसाफ

अमेठी : दो बच्चों की मां ने अपने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर काफी समय से यौन शोषण करने का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी। तहरीर में महिला ने आरोपित के चार अन्य परिवारजन पर भी मिले होने का आरोप लगाया और बिना फैसला हुए कोतवाली से बाहर जाने से इन्कार कर दिया। इस पर आरोपित युवक व उसके परिवारजन को पुलिस कोतवाली ले आयी।

महिला का कहना था उसका पति बीमार रहता था। इस बीच पड़ोसी युवक काफी अरसे से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा है। दो माह पहले महिला के पति की मौत हो गई। ऐसे में महिला ने युवक से शादी करने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। कोतवाली में ही दोनों पक्षों के बीच करीब तीन घंटे तक वार्तालाप चला। तय हुआ कि तीन माह 13 दिन के बाद आरोपित युवक उक्त महिला से शादी कर लेगा। इसी क्रम में पुलिस ने सुलहनामा लिखवाने के बाद उन्हें छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला का विवाह संबंधी प्रकरण आया था। दोनों पक्षों में वार्ता के बाद युवक शादी के लिए राजी हुआ है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

गांजा बरामद, एक गिरफ्तार पुलिस ने एक किलो चार सौ ग्राम गांजा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

अभियान के तहत बीती रात सैदाना चौकी प्रभारी शिवबक्श सिंह ने हमराह सिपाहियों के साथ चेकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उमेश कुमार पुत्र राम किशोर निवासी पूरे गंगाराम पुरवा मजरे बहादुरपुर को एक किलो चार सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी