80 लाख की लागत से बनेगा किसान कल्याण केंद्र

- कृषि विभाग ने पंहौना में चिन्हित की भूमि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:39 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:39 PM (IST)
80 लाख की लागत से बनेगा किसान कल्याण केंद्र
80 लाख की लागत से बनेगा किसान कल्याण केंद्र

अमेठी : कृषि विभाग द्वारा ब्लाक में कृषि कल्याण केंद्र की स्थापना की जाएगी। महकमे ने इसके लिए पंहौना ग्राम पंचायत में भूमि चिन्हांकन की है। 80 लाख की लागत से बनने वाले इस केंद्र में किसानों को खेती से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। धन आवंटन के साथ ही भूमि का शिलान्यास भी हो चुका है। जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।

अहोरवा भवानी में राजकीय बीज गोदाम व कृषि रक्षा इकाई जर्जर भवन में संचालित की जा रही है। भवन छोटा और जर्जर होने से कृषि संबंधी समान के भंडारण की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। वहीं किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कृषकों को जरूरी सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहै हैं। अब क्षेत्र के हजारों किसानों को इन सब समस्याओं से निजात मिल जाएगी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत आधुनिक कृषि कल्याण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। 88.40 लाख की लागत से बनने वाले केंद्र के निर्माण की कवायद शुरू कर दी गयी है। कार्यदायी संस्था की ओर से सायल टेस्टिग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। शासन ने टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात भवन निर्माण के लिए धनराशि भी आवंटित कर दिया है। पंहौना ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अमित कुंवर सिंह ने बताया कि केंद्र निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया जा चुका है।

-ये होंगी सुविधाएं

इस केंद्र के बन जाने से किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी। खेती किसानी के लिए बीज,दवा और कृषि उपकरण आदि चीजें किसानों को एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। यहां उन्नतशील खेती के लिए तौर तरीके भी बताए जाएंगे और किसानों को तकनीकी ज्ञान भी हासिल होगा।

- बोले प्रभारी

राजकीय बीज भंडार प्रभारी डा. पवन वर्मा ने बताया कि नए भवन निर्माण के लिए भूमि आरक्षित कर धनराशि जारी कर दी गयी है। कार्यदायी संस्था द्वारा जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी