खेतों में बर्बादी का मंजर, किसानों की आंखों में आंसू

सरकारी सहायता मिलने की आस में पीड़ित किसान टकटकी लगाए बैठा हैं। किसानों की हुई फसल नुकसान के सरकारी आंकलन के मुताबिक पहले चरण की सर्वे रिपोर्ट में तहसील क्षेत्र में छह सौ बीघा धान की फसल नष्ट हो चुकी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:02 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:02 AM (IST)
खेतों में बर्बादी का मंजर, किसानों की आंखों में आंसू
खेतों में बर्बादी का मंजर, किसानों की आंखों में आंसू

जय प्रकाश पांडेय, तिलोई (अमेठी)

माह भर पहले मिले अतिवृष्टि के सदमे से किसान परिवार उबर भी नहीं पाए थे कि बेमौसम बरसात ने उन्हें एक और करारा जख्म दे दिया। बेमौसम बरसात की चपेट में आकर हजारों किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई। बे मौसम बरसात ने गरीब परिवारों व किसानों की कमर तोड़ दी। साहूकारों से कर्ज लेकर जैसे तैसे धान की रोपाई की और जब फसल तैयार होने की नौबत आई तो कुदरत के कहर ने उन्हें चौपट कर दिया।

सरकारी सहायता मिलने की आस में पीड़ित किसान टकटकी लगाए बैठा हैं। किसानों की हुई फसल नुकसान के सरकारी आंकलन के मुताबिक पहले चरण की सर्वे रिपोर्ट में तहसील क्षेत्र में छह सौ बीघा धान की फसल नष्ट हो चुकी हैं।

कृषि व राजस्व विभाग के बयान से सहमा है किसान : तहसीलदार बताते हैं कि फसल नुकसान से प्रभावित हुए सभी किसानों को क्षतिपूर्ति मिलेगी। बशर्ते 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ हो। वहीं दूसरी ओर कृषि विभाग का कहना है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसान ही क्षतिपूर्ति का हकदार होगा।

किसानों की पीड़ा : सेमरौता निवासी कैंसर पीड़ित पीरगुलाम ने धान की फसल के सहारे इलाज का सपना देखा था। लेकिन, करीब दस बीघे फसल नष्ट होने के चलते अब वे अपना इलाज नहीं करा सकेंगे। सेमरौता निवासी इस्लाम ने धान की फसल तैयार होने की आस में कैंसर के इलाज की तिथि मुकर्रर करा रखी थी। लेकिन, अब उनका नियत तिथि पर उपचार नहीं हो सकेगा। पूरे बना निवासी छेद्दू व रामनाथ की बेटी के हाथ पीले होने थे। लेकिन, धान की फसल बर्बाद होने के चलते इन बेटियों की शादी की तिथियां बढ़ानी पड़ी। सेमरौता निवासी रामजी मिश्रा ने बैंक से कर्ज लेकर धान की रोपाई कराई थी। लेकिन, फसल नष्ट होने के चलते वे समय से बैंक का कर्ज चुकाने में असमर्थ हो गए। पूरे कुर्मी मजरे ठोकरपुर निवासी सुरेश ने बच्चों की पढ़ाई के लिए फीस जुटाने का सपना देख रखा था, जो पूरा नहीं हो सका।

जिम्मेदार के बोल

राहत आयुक्त की ओर से जारी निर्देश के अनुपालन में टीमें गठित कर फसल नुकसान का आंकलन कराया जा रहा हैं। जल्द ही रिपोर्ट भेजी जाएगी। ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई मिल सके। दिग्विजय सिंह, तहसीलदार तिलोई

chat bot
आपका साथी