बाग में अचेत मिले तीन राष्ट्रीय पक्षी

कुकहारामपुर गांव में ग्रामीणों ने तीन राष्ट्रीय पक्षी मोर को अचेत अवस्था में देखा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:59 PM (IST)
बाग में अचेत मिले तीन राष्ट्रीय पक्षी
बाग में अचेत मिले तीन राष्ट्रीय पक्षी

अमेठी : कुकहारामपुर गांव में ग्रामीणों ने तीन राष्ट्रीय पक्षी मोर को अचेत अवस्था में देखा। तीनों पक्षियों को चलने में परेशानी देख लोग सशंकित हो उठे और किसी गम्भीर बीमारी फैलने की आशंका जाहिर की। पशु चिकित्सक ने पक्षियों का उपचार किया।

गांव में मिर्जागढ़ मार्ग पर एक बाग में शिक्षक सिद्धार्थ द्विवेदी ने एक मोर को अचेत अवस्था में देख वन क्षेत्राधिकारी को सूचना दी। बारिश के कारण रात में कोई वनकर्मी नहीं पहुंचा। वहीं शनिवार की सुबह भी दो अन्य मोर अचेतावस्था में दिखाई पड़े। ये पक्षियों को चलने और उड़ पाने में दिक्कत हो रही थी। एक साथ कई राष्ट्रीय पक्षियों को बीमार देख लोगों ने पक्षियों में कोई गम्भीर बीमारी फैलने की आशंका व्यक्त की। सुबह वन रक्षक रामराज यादव व रामेश्वर यादव ने तीनों पक्षियों को चौकीदार विजय सिंह की सहायता से पशु चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। जहां पर मौजूद पशु चिकित्सक डॉ. कमलेन्द्र ने तीनों राष्ट्रीय पक्षियों का उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि बाग में किसी नुकसान दायक दाने चुगने की वजह मोर अचेत हो गए थे। प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। जल्द ही वे स्वस्थ हो जाएंगे।

-नहीं पहुंच सके वन क्षेत्राधिकारी कुकहारामपुर में राष्ट्रीय पक्षी बीमार होने की सूचना शाम को ही वन क्षेत्राधिकारी लालजी वर्मा को दे दी गई थी। कितु वन क्षेत्राधिकारी लालजी वर्मा ने चोटिल पक्षियों का हालचाल लेना भी मुनासिब नहीं समझा। सुबह पक्षियों के इलाज से पहले भी वनकर्मी रेंजर का इंतजार करते रहे। लेकिन, वे नही पहुंचे। आखिरकार वन अधिकारी की गैर मौजूदगी में राष्ट्रीय पक्षी का इलाज किया गया।

प्रतिबंधित मांस बरामद, तीन आरोपित पकड़े, तीन फरार मोहनगंज थाना क्षेत्र के अगौना गांव में एक महिला के सहयोग से गैरजनपद के लोग प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस ने छापामारी कर उन्हें दबोच लिया। तीन आरोपित फरार हो गये। पुलिस ने 60 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद कर एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं, फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

मोहनगंज थाना क्षेत्र के अगौना गांव में यार मोहम्मद के मकान के पीछे शुक्रवार की रात प्रतिबंधित पशुओं का वध होने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस टीम ने घटनास्थल को घेर लिया और आरोपितों को दबोच लिया। इनकी पहचान शाहिद अली उर्फ आजाद व मोहम्मद आजाद पुत्र शाहिद अली के रूप में हुई, जो कि सिधौना थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली के रहने वाले हैं। गोवंश वध में किताबुल निशा पत्नी मरहूम यार मोहम्मद निवासी अगौना थाना मोहनगंज की भी संलिप्ता पाई गयी है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर भरत उपाध्याय समेत उपनिरीक्षक देवीदयाल मौर्या व आधा दर्जन सिपाही शामिल थे।

chat bot
आपका साथी