महिला समूहों का साथ देगा कोरोना को मात

अब तक बीस हजार लोगों तक महिला समूह का बनाया मास्क पहुंचाया जा चुका है। कोरोना काल में इस समय सब मिलकर काम कर परेशानी दूर कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:08 AM (IST)
महिला समूहों का साथ देगा कोरोना को मात
महिला समूहों का साथ देगा कोरोना को मात

अमेठी : कोरोना संकट काल मे महिला समूहों ने अपनी जिम्मेदारी का पूरा निर्वाहन कर रही है। उनके इस प्रयास से संक्रमण से निजात मिलने में सहायक साबित होगा। अब तक लोगों को सुरक्षित रखने के लिए बीस हजार मास्क पहुंचाया है।

कोरोना का संक्रमण शुरू होते ही मास्क आदि मेडिकल स्टोरों पर मिलना मुश्किल हो गया था। जिससे लोगों ने कालाबाजारी भी चल निकला था। ऐसे समय मे महिला समूहों ने मोर्चा संभाला है। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित 3904 समूहों में 55 ने मास्क बनाने में लग गई। जिला प्रशासन द्वारा उन्हें खादी का कपड़ा उपलब्ध कराया। घरेलू काम के साथ ही सामाजिक दायित्व का पूरा खयाल रखा है। शिशिर कुमार सिंह ने बताया कि अब तक लगभग 20 हजार मास्क तैयार कराकर दिया गया है। इसमें से समूह की महिलाओं ने एक -एक हजार मास्क जिलाधिकारी अरुण कुमार को व पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग को दिया है। उन्होंने कहा की समूहों द्वारा तैयार मास्क ज्यादातर सरकारी विभाग आदि को उपलब्ध कराया गया है। अभी मास्क तैयार करने का कार्य तेज गति से चलाया जा रहा है। जिससे लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।

chat bot
आपका साथी