2022 किसी भी कीमत पर जीतेगी भाजपा: संजय

अमेठी भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:42 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:42 PM (IST)
2022 किसी भी कीमत पर जीतेगी भाजपा: संजय
2022 किसी भी कीमत पर जीतेगी भाजपा: संजय

अमेठी : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

जिला प्रभारी संजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा भाव को आत्मसात करते हुए राजनीति को सेवा का माध्यम मानती हैं जैसा कि अभी कोरोना काल मे जब सभी लोग अपने घरों में बैठे थे। तब भाजपा के कार्यकर्ता बाहर निकल कर सभी जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे थे। केंद्र में मोदी सरकार सात साल प्रदेश में योगी सरकार के चार साल स्वर्णिम कार्यकाल है। कार्यकर्ता अब जी जान से 2022 की चुनाव में किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करने के लिए जुट गए हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहाकि कार्यकर्ता पार्टी द्वारा आगामी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें एवं शत-प्रतिशत कार्यक्रम संपन्न कराएं।पूर्व जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय परिषद के सदस्य दयाशंकर यादव ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार की उपलब्धियों सरकार के सेवा कार्य एवं सक्रियता के साथ कोरोना काल मे जिस प्रकार से प्रबंधन किया उन्हीं सब की उपलब्धियों को लेकर गांव-गांव बूथ बूथ जाएंगे। जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने सांसद द्वारा किए गए विकास कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम में तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, राज्य मंत्री सुरेश पासी, विधायक अमेठी गरिमा सिंह, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह, जिला महामंत्री केशव सिंह, जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, रश्मि सिंहख् आईटी जिला संयोजक अंशु तिवारी, जिलामंत्री प्रभात शुक्ल, राजीव शुक्ला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा बाजपेयी, भादर ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी