किसानों को समृद्ध बना रही केले की खेती, चार वर्षो में नौ गुना बढ़ी फसल

र्रुह्रÞरुस्नह्रÞ ़र्स्नड्ड खस्नल्लड्टस्नढ्ढङ्घ स्त्र¦स्नस्ङ्गµएस्नस्नस्ङ्ग छस्नड्डड्टस्नस्नक्तछस्नìपस्न कस्नक्तक्वेखस्नस्न (छस्नल्लगस्नएस्नस्न³स्नंस्नल्लस्ङ्ग) छस्नसर््ङ्गस्ङ्गस्नङ्खङ्ग ़स्नस्त्रङ्खङ्गगस्नस्नन्8े ड्टस्न खस्नल्लड्टस्नस्त्रएस्नखस्न8े ंस्नस्ङ्ग रुङ्गद्गेरूङ्गस्नढ्ढङ्घछस्नद्ग ढ्ढङ्घस्ङ्ग³स्नस्न खस्नल्लड्टस्नढ्ढङ्घ ढ्ढङ्घ8 ़स्नड्डङ्खङ्ग¦स्नस्न ंस्नह्रङ्गÞङ्ग ¦स्नखस्नस्नल ंस्नल्लस्त्रगस्नछस्न ³र्स्न खस्नल्लड्टस्नढ्ढङ्घ ढ्ढङ्घ8 स्त्र¦स्नस्ङ्गµएस्नस्नस्ङ्ग ढ्ढङ्घस्ङ्ग ्र्रगस्न कर्स्न्र स्त्रक्तखस्नस्नल स्ङ्गस्ऩस्न¦स्नड्ड्र ³स्नङ्खङ्गस्ङ्ग ंस्नल्लगस्न ढ्र्ढङ्घ ंस्नस्नछस्न श्वढ्ढङ्घ खस्नल्लड्टस्नढ्ढङ्घ न्स्न³र्स्न ्रस्न³र्स्न ड्टस्नस्नगस्नद्ग ़स्नस्त्रङ्खङ्गगस्नस्नन्8े नर््स्ङ्ग खस्नल्लड्टस्नस्त्रएस्नखस्न8े ंस्नस्ङ्ग न्ङ्कगस्नद्गगस्न ङ्खङ्गस्ङ्गढ्ढङ्घएस्न ढ्ढङ्घस्ङ्ग रुङ्गद्गेरूङ्गस्नढ्ढङ्घङ्कस्नद्ग ढ्ढङ्घस्ङ्ग स्ङ्गङ्खङ्गस्न ह्स्नस्नल क्चछस्नढ्ढङ्घद्ग छस्नìस्नि³स्नस्न ्र¶स्न गस्नर्स्न¦स्न8े ³र्स्न ंस्नल्लस्त्रगस्नछस्न ढ्ढङ्घ8 क्तद्ग एस्न8 एस्नएढ्ढङ्घस्नगस्न ढ्ढङ्घस्नस्ज्ङ्गड्टस्नस्नक्चज् ढ्ढङ्घस्ङ्गएर्स्न ङ्खल्लङ्गश्व रूङ्गद्ग़स्न ंस्नल्लगस्न ंस्नस्ङ्ग ंस्नङ्खल्लङ्गड्डस्नि ¦स्नक्चज्ल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 11:06 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:06 PM (IST)
किसानों को समृद्ध बना रही केले की खेती, चार वर्षो में नौ गुना बढ़ी फसल
किसानों को समृद्ध बना रही केले की खेती, चार वर्षो में नौ गुना बढ़ी फसल

उद्यान विभाग बागवानी के लिए किसानों को कर रहा प्रेरित,जिले में अब 117 किसान कर रहे केले की खेती। पवन यादव, अमेठी : किसानों को समृद्ध बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कृषि यंत्रों के साथ ही बीज पर भी अनुदान दे रही है। जिससे किसानों की कम लागत में फसल का उत्पादन अधिक हो सके। कृषि विभाग में तकनीकी खेती पर जोर के साथ ही उद्यान विभाग बागवानी के लिए किसानों को प्रेरित कर रहा है। जिले में पारंपरिक खेती को छोड़ बागवानी करने वाले किसान आज समृद्धि की ओर बढ़ चले है। जिले के किसानों में केले की खेती करने में रुचि बढ़ रही है।

वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले में 10.2 हेक्टेयर केले की खेती हो रही थी जो लगातार चार वर्ष में साढ़े नौ गुना बढ़कर अब 96.6 हेक्टेयर में केले की खेती लहलहा रही है। आम, अमरूद आदि फलों की बागवानी में किसानों की दिलचस्पी कम देखने को मिल रही है।

-40985 रुपये प्रति हेक्टेयर मिलता है अनुदान

केले खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को अनुदान दिया जाता है। एक हेक्टेयर में केले की टिश्यू कल्चर के 3100 पौध रोपित करने पर उद्यान विभाग में पंजीकरण कराने वाले किसानों को प्रथम वर्ष 30 हजार 738 रुपये व दूसरे वर्ष में 10 हजार 247 रुपये अनुदान मिलता है।

-प्रति पौधा व्यय होता है 100 रुपये

उद्यान विभाग की माने तो एक केला की पौध को फल आने तक में लगभग 100 रुपये का खर्च होता है। ऐसे में एक हेक्टेयर खेती में कुल तीन लाख 10 हजार रुपये खर्च आएगा। वहीं औसतन एक केले की पौध से लगभग 25-55 किलोग्राम फल तैयार होने का अनुमान होता है जो बाजार में 12 से 16 रुपये प्रति किलोग्राम में बेचा जाता है।

-वर्ष वार बढ़ा खेती दायरा व किसानों की संख्या

वित्तीय वर्ष हेक्टेयर किसान

2018-19 10.2 12

2019-20 20 31

2020-21 35 56

2021-22 96.6 117

-किसानों को समय-समय पर दी जाती है जानकारी

केला की खेती करने वाले किसानों को समय-समय पर संपर्क किया जाता है। फसल का उत्पादन अधिक हो सके। इसके लिए किसानों को ड्रिप सिचाई के लिए कहा जाता है।

प्रमोद यादव, उद्यान निरीक्षक एवं योजना प्रभारी

chat bot
आपका साथी