गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इन्कार

प्रभारी निरीक्षक संग्रामपुर के आश्वासन पर माने परिजन। विवादित भूमि पर किया अंतिम संस्कार।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:20 PM (IST)
गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इन्कार
गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इन्कार

अमेठी : भूमि की हिस्सेदारी के विवाद में हुई हत्या के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

सुबह से दोपहर तक चली बातचीत व प्रभारी निरीक्षक संग्रामपुर के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार करने पर राजी हुए। दोपहर बाद विवादित भूमि पर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। पूरे पहाड़ मजरे पुन्नपुर गांव निवासी राम शरण गुप्ता का बड़े भाई रामखेलावन से भूमि की हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर शनिवार दोपहर बाद रामखेलावन ने बेटे पिटू, पत्नी उर्मिला और बहू सीमा के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर अपने भाई की हत्या कर दी थी। रविवार को शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजन हत्यारोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज थे।

सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजन के बाद ही अंतिम संस्कार करने की मांग करने लगे। परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण दोपहर तक इसी मांग पर डटे रहे। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह, अंत थाने के उपनिरीक्षक कमलेश पांडेय ने परिजनों को जानकारी दी कि चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जायेगा। सभी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। गांव के लोगों ने मांग कि मृतक ही परिवार के मुखिया थे। दो बेटी, एक बेटा और पत्नी हैं।

परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलाई जाय। इस पर पुलिस अधिकारियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से बात कर मदद कराने का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोपहर बाद लोग मान गए और अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। पुलिस का पूरा सहयोग किया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए थाने की एक टीम भी सहयोग कर रही है।

chat bot
आपका साथी