आजादी का अमृत महोत्सव शुरू

आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 11:45 PM (IST)
आजादी का अमृत महोत्सव शुरू
आजादी का अमृत महोत्सव शुरू

अमेठी : आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के शुभारंभ पर 75 साइकिल सवार वालंटियर द्वारा 7500 मीटर स्वतंत्रता की साइकिल रैली को शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे जिला मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली शहर का भ्रमण करते हुए विकास खंड गौरीगंज स्थित शहीद स्थल पहुंचने के बाद समाप्त हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव जिले में पूरे उत्साह व जोश के साथ मनाया जा रहा है। देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र एवं देश प्रेम की भावना को जागृत व बलवती बनाने के लिए 12 मार्च 1930 से पांच अप्रैल 1930 तक महात्मा गांधी जी द्वारा आयोजित ऐतिहासिक दांडी यात्रा के तर्ज पर 25 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता साइकिल रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

स्वतंत्रता के बाद जन्म लेने वाली युवा पीढ़ी को उसके गौवरपूर्ण इतिहास के महत्व से अवगत कराया जाएगा। ताकि उनमें राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रभक्ति की नवीन चेतना उत्पन्न हो सके। बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा के स्कूलों में स्वतंत्रता आन्दोलन में दांडी मार्च की भूमिका तथा राष्ट्रधर्म एवं राष्ट्रवाद विषयों पर संगोष्ठी के अलावा शिक्षण संस्थाओं में संबंधित विषयों पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र आराधना राजे के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता साइकिल रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

chat bot
आपका साथी