सीमा पर पुलिस का पहरा, सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी

एडीजी ने अमेठी अयोध्या सीमा का निरीक्षण किया। सार्वजनिक स्थलों पर चेकिग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 11:53 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:23 AM (IST)
सीमा पर पुलिस का पहरा, सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी
सीमा पर पुलिस का पहरा, सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी

अमेठी : अयोध्या में बुधवार को पीएम मोदी के आगमन व श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर जिले में भी पुलिस खासी सक्रिय है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगाह है। जिले की सीमाओं पर पुलिस का पहरा है तो सार्वजनिक स्थलों पर चेकिग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। कप्तान दिनेश सिंह के साथ ही पुलिस के दूसरे अधिकारी भी लगातार गस्त पर हैं। बाजारशुकुल थानाक्षेत्र की अयोध्या जनपद से जुड़ी सीमा पर पुलिस प्रशासन ने बैरियर लगा कर आने जाने वालों की जांच कर रहा है। रीछ घाट,उरेरमऊ व सत्थिन गोमती घाट पर बने पुलों पर पुलिस का रात दिन पहरा लगा है। यहां गश्त कर रही पुलिस अराजक तत्वों को अयोध्या जाने से रोकने का पूरा प्रयास कर रही है। सीमा पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाये गए एडीजी आशुतोष पांडेय ने औचक निरीक्ष्ण किया। उन्होंने रीछ घाट बैरियर का औचक निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीजी ने थानाध्यक्ष रविद्र सिंह व सीओ सन्तोष कुमार सिंह को प्रत्येक स्थिति पर नजर रखने को कहा। सुरक्षा को देखते हुए बनाए गए बैरियरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

chat bot
आपका साथी