शहर की खबरों पर एक नजर

आपसी झगड़े से रिश्तों में आई खटास की वजह से अलग-अलग रह रहे पति पत्नी का महिला थाने में सुलह समझौता कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 05:07 AM (IST)
शहर की खबरों पर एक नजर
शहर की खबरों पर एक नजर

साथ रहने को राजी हुए दंपती

सुलतानपुर : आपसी झगड़े से रिश्तों में आई खटास की वजह से अलग-अलग रह रहे पति पत्नी का महिला थाने में सुलह समझौता कराया गया। जिसके बाद जूली निवासी पूरे धाम घासीगंज अपने पति अवधेश कुमार गौतम के साथ रहने के लिए राजी हो गई। दोनों को थाने से ही हंसी-खुशी विदा किया गया। (संसू)

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

सुलतानपुर : शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपित अभिषेक चौरसिया कसईपुर को चांदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल चंद्रभान यादव ने बताया कि आरोपित महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर अभिषेक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। (संसू)

मादक पदार्थ के तस्कर गिरफ्तार

सुलतानपुर : कोतवाली नगर पुलिस ने एक किलो सौ ग्राम गांजा के साथ राकेश निवासी गंदानाला मेजरगंज को गिरफ्तार किया है। वहीं कुड़वार पुलिस ने जयंत सिंह निवासी पूरे उदयराम सरैया पूरे बिसेन स्थित ईंट के भट्टे के पास से 550 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। किया है। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। (संसू)

chat bot
आपका साथी