43.22 लाख पौधों से जिला बनेगा हराभरा

वर्षाकाल में पौधरोपण के लिए शासन ने लक्ष्य निर्धारित किया। वन विभाग सबसे ज्यादा 23 लाख पौधे रोपेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 12:05 AM (IST)
43.22 लाख पौधों से जिला बनेगा हराभरा
43.22 लाख पौधों से जिला बनेगा हराभरा

अमेठी : प्रदेश में हर वर्ष करोड़ों की संख्या में पौधारोपण किया जाता है, जिससे हर तरफ हरियाली के साथ ही लोगों को शुद्ध वातावरण मिल सके। हर बार की तरह इस बार भी शासन ने जिले में पौधरोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार आठ लाख 35 हजार तीन 98 पौध अधिक रोपे जाएंगे। जिलेभर में कुल 43 लाख 22 हजार 960 पौधों को रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रतिदिन हजारों की संख्या में बड़े-बड़े पेड़ों को धराशायी कर दिया जाता है। घटते वन क्षेत्र से जहां पशु, पक्षियों के साथ ही अन्य जीव-जंतु विलुप्त होते जा रहे हैं। वहीं, मानव जीवन को भी खतरा पैदा हो रहा है। वातावरण को संतुलित रखने के लिए शासन स्तर पर हर वर्ष पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। इस मर्तबा 23 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य वन विभाग को मिला है।

सबसे ज्यादा पौधरोपण करने वाले टॉप फाइव विभाग :

विभाग पौधरोपण का लक्ष्य

वन विभाग 2300000

ग्राम्य विकास 1052760

पर्यावरण विभाग 261240

कृषि विभाग 218800

उद्यान विभाग 132840

----

पौधरोपण को लेकर तैयार की जा रही रणनीति :

प्रभारी डीएफओ बीके पांडेय ने बताया कि जुलाई में होने वाले पौधरोपण को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिससे समय से शासन क मंशानुसार शत-प्रतिशत पौधारोपण कराया जा सके। दो वार्डो में पार्क होंगे विकसित :

नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए शहर के दो वार्डो में पार्क विकसित किए जाएंगे। बोर्ड बैठक में सभी सदस्यों ने सहमति दे दी है। इसी क्रम में भूमि चयनित कर उसकी बैरीकेडिंग कराई जा चुकी है। वार्ड एक में नौ लाख 99 हजार रुपये की लागत से पार्क निर्मित होगा। वहीं, वार्ड 11 में सात लाख 61 हजार रुपये की लागत से पार्क का निर्माण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी