21 मिले कोरोना पॉजिटिव 71 अस्पताल से डिस्चार्ज

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2163 हो गई है। वहीं अब तक 1742 मरीज अस्पताल से ठीक होकर वापस अपने घर पहुंच गए हैं। इलाज के दौरान 16 लोगों की जान भी जा चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 12:24 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 05:06 AM (IST)
21 मिले कोरोना पॉजिटिव 71 अस्पताल से डिस्चार्ज
21 मिले कोरोना पॉजिटिव 71 अस्पताल से डिस्चार्ज

अमेठी : जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। मंगलवार आई रिपोर्ट में जहां 21 नए केस मिले। वहीं 71 मरीज इलाज से स्वस्थ्य होने के बाद अपने घर पहुंचे। सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर 405 हो गई। जिनका कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2,163 हो गई है। वहीं अब तक 1,742 मरीज अस्पताल से ठीक होकर वापस अपने घर पहुंच गए हैं। इलाज के दौरान 16 लोगों की जान भी जा चुकी है।

जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि 18, 19 व 20 सितंबर को भेजे गए सैंपल में से 1,433 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 1,384 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं 71 संक्रमित मरीज ठीक होकर अस्पताल से वापस घर पहुंचे हैं। संक्रमित मिले लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में जहां भी नए केस मिले हैं। उस क्षेत्र को सील कर दिया गया है। जिले में लगातार सक्रिय केसों में गिरावट आ रही है। हम सतर्क रहकर व थोड़ी सावधानी से कोरोना संक्रमण को रोक सकते हैं। डीएम ने जिले के लोगों से संयम व सावधानी रखने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी