अंबेडकरनगर में दिनदहाड़े युवक की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या, भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव

अंबेडकरनगर के विद्युत नगर में भूमि के विवाद के चलते पिता-पुत्रों ने मिलकर पड़ोसी युवक की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। भीड़ और पुलिस के पहुंचने पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हत्यारे पिता-पुत्र घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

By Dharmendra MishraEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:20 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:20 PM (IST)
अंबेडकरनगर में दिनदहाड़े युवक की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या, भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव
अंबेडकर नगर में दिनदहाड़े युवक की फावड़े से काटकर हत्या

अंबेडकर नगर, संवादसूत्र (विद्युतनगर)। अंबेडकरनगर के विद्युत नगर में भूमि के विवाद के चलते पिता-पुत्रों ने मिलकर पड़ोसी युवक की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। भीड़ और पुलिस के पहुंचने पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हत्यारे पिता-पुत्र घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने हत्यारोपितों को पुलिस गाड़ी से खींचकर पीटना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर पुलिस टीम पर पथराव किया। इससे पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। टांडा कोतवाली के पकड़ी भोजपुर चौराहे से होकर ठिकवा गांव के अंकित यादव ट्रैक्टर ट्राली से भूसा लेकर जा रहा था। पकड़ी भोजपुर चौराहे पर राजेंद्र यादव से विवाद हो गया। इसके बाद राजेंद्र ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर अंकित को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों परिवार में लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था।

हत्यारे पुलिस व भीड़ पर भी करने लगे फायरिंगः अंकित यादव की हत्या की खबर फैलते ही काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के पहुंचने पर हत्यारों ने खुद को अपने मकान में बंद कर लिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपितों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन वह छत पर चढ़ गए। दोनों पुलिस व भीड़ पर फायरिंग करने लगे। इससे भगदड़ मच गई। इसमें एक युवक जख्मी हो गया।

सरेंडर नहीं करने पर हुई मुठभेड़ः हत्यारों के सरेंडर नहीं करने पर पुलिसकर्मी मोर्चा संभालते हुए सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ गए। पुलिस से हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दोनों हत्यारे घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हत्यारों को लेकर जैसे ही पुलिस बाहर निकली आक्रोशित भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ से हत्यारोपितों को बचाने में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो नाराज भीड़ ने पुलिस और उसके वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक सिपाही घायल हुआ है। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनातः घटना के बाद घंटे भर अफरातफरी का माहौल रहा। भीड़ को काबू करने में पुलिस को दो चक्र फायरिंग भी करनी पड़ी। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि भूमि विवाद में अंकित यादव की हत्या हुई है। हत्यारे राजेंद्र व उसके बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारों ने पुलिस व लोगों पर फायरिंग की थी। मुठभेड़ में दोनों हत्यारों को गोली लगी है। घटना में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

chat bot
आपका साथी