औद्योगिक गलियारा बनेगा पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्य नाथ

कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 11:05 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:07 AM (IST)
औद्योगिक गलियारा बनेगा पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्य नाथ
औद्योगिक गलियारा बनेगा पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्य नाथ

अंबेडकरनगर : नवनिर्मित जिला कारागार का लोकार्पण करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास को लेकर भी प्रदेश सरकार का विजन लोगों के सामने रखा। जिले से गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सराहना करते हुए कहा कि इसे जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। यही कारण है कि बिना किसी अवरोध के इसका निर्माण चल रहा है।

एक्सप्रेस-वे को औद्योगिक गलियारा बताते हुए सीएम ने कहा इससे जहां दिल्ली की दूरी तय करने में समय कम लगेगा। पहले 8-10 घंटे में दिल्ली पहुंचते हैं इसके बन जाने से पांच-साढ़े पांच घंटे में पूरी दूरी सिमट जाएगी। कहा कि यह एक्सप्रेस-वे पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास का रीढ़ साबित होगा। उन्होंने जेल में बंद कैदियों के लिए सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में भी कार्य करने को जेल अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि जेल केवल सजा के लिए नहीं बल्कि सुधार के लिए भी है। इसलिए सकारात्मक दिशा में ऐसे लोगों को मोड़ने के लिए उन्हें आजीविका से भी जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री को डीजी कारागार आनंद कुमार ने स्मृति चिह्न भेंट किया। साथ ही भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में कारागार प्रशासन बेहतर कार्य कर रहा है। अब न तो कोई वीडियो वायरल हो रहा है और न ही कोई नेटवर्क संचालित है। इसके पहले अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि मुख्यमंत्री ने जेल, पुलिसकर्मियों के आवास आदि के लिए दो हजार करोड़ रुपये का बजट दिया है जिससे कार्य कराया जा रहा है। इस जेल को भी आदर्श जेल बनाया जाएगा। इस मौके पर विधायक संजू देवी, अनीता कमल,भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, पूर्व सांसद डॉ. हरिओम पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह,अवधेश द्विवेदी, ज्ञान सागर सिंह,रमाशंकर सिंह, डॉ. राना रणधीर सिंह,कृष्ण कुमार मिश्र पप्पू, डॉ. रजनीश सिंह, चंद्रप्रकाश वर्मा, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

-----------------------

सपा सरकार में मंत्री जेल में खाते थे बिरयानी : जैकी

कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही सपा-बसपा पर खूब तंज कसा। कहा सपा सरकार में तो मंत्री जेल में बिरयानी खाते थे। अपराधी जेल से ही अपनी गतिविधियों को संचालित करते थे, लेकिन महज ढाई साल में व्यवस्था बदल गई है। अब अपराधी जेल में हैं और उन्हें सजा भी दिलाई जा रही है। जनता का भरोसा सरकार के प्रति बढ़ रहा है। रामराज्य की कल्पना अब सही मायने में साकार हो रही है।

chat bot
आपका साथी