ओवरलोड वाहन के साथ बिना हेलमेट के असुरक्षित सफर

मुख्यालय की सड़कों पर शनिवार को ओवरलोड वाहन खुलेआम नियमों को तोड़ते हुए फर्राटा भरते रहे। पुलिस तमाशबीन बनी रही और चौराहों से ऐसे अनगिनत वाहन बेरोकटोक आवागमन कर रहे थे। यह नजारा शहर में यातायात माह का है। चार पहिया वाहन चालक बिन सीट बेल्ट के और बाइक सवार बिना हेलमेट के आवागमन कर रहे थे। इतना ही नहीं कई लोग वाहनों के पीछे लटक कर भी यात्रा करते दिखे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:51 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:12 AM (IST)
ओवरलोड वाहन के साथ बिना हेलमेट के असुरक्षित सफर
ओवरलोड वाहन के साथ बिना हेलमेट के असुरक्षित सफर

अंबेडकरनगर : मुख्यालय की सड़कों पर शनिवार को ओवरलोड वाहन खुलेआम नियमों को तोड़ते हुए फर्राटा भरते रहे। पुलिस तमाशबीन बनी रही और चौराहों से ऐसे अनगिनत वाहन बेरोकटोक आवागमन कर रहे थे। यह नजारा शहर में यातायात माह का है। चार पहिया वाहन चालक बिन सीट बेल्ट के और बाइक सवार बिना हेलमेट के आवागमन कर रहे थे। इतना ही नहीं कई लोग वाहनों के पीछे लटक कर भी यात्रा करते दिखे।

²श्य एक : तहसील तिराहे पर एक युवक दोपहिया वाहन पर आगे पीछे बैग लादकर बिना हेलमेट के जा रहा था। ऐसा लग रहा है कि वह कोई मालवाहक वाहन है। तिराहे पर यातायात सिपाही भी रहते हैं। इसके बावजूद इनको नियम बताने वाला कोई जिम्मेदार सामने नहीं आया। जबकि जरा सी चूक से ही बड़ा हादसा हो सकता था।

²श्य दो : नगर के अयोध्या मार्ग मीरानपुर के पास एक थ्री व्हीलर पर अपने से दोगुना ऊंचाई तक सामान लदा था। वाहन चालक पुलिस की निगरानी के बाद भी सामने से नियमों को दरकिनार करता निकल गया। इस दौरान कोई उसे रोककर कार्रवाई कौन कहे, कम से कम नियमों का पालन करने की सीख देने वाला नहीं था।

²श्य तीन : युवक दोपहिया वाहन के पीछे दो युवतियों को बैठाकर असुरक्षित सफर करते देखे गए। दोपहिया चलाने वाले युवक का हेलमेट उसके सिर के बजाय युवती के हाथ में दिखा। तीन लोगों को असुरक्षित सफर करा रहा युवक तेजी से चौराहा पार कर शहजादपुर की ओर बढ़ जाता है। उसको पुलिस व नियम की तनिक भी परवाह नहीं होती है।

²श्य चार : सबसे अधिक सतर्कता तहसील तिराहा, बस स्टेशन, पहितीपुर चौराहा पर रहती है, लेकिन यहां से गुजरने वाले अधिकांश लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं। शनिवार को भी कमोबेश यही नजारा था।

chat bot
आपका साथी