गृहणियों को घरेलू गैस उपयोग में बताई सुरक्षा

मालीपुर इंडेन ग्रामीण वितरक ने मंसूरपुर गांव में गैस चूल्हा जलाने व उससे हो रही दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। सावधानी बरतने के बारे में ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत एवं सेफ्टी क्लीनिक का आयोजन हुआ। वितरक के प्रबंधक सदन कुमार गौतम ने महिलाओं को चूल्हा जलाने के समय हो सके तो सूती कपड़े पहने और चूल्हा खुले में न जलाएं। गैस की गंध आने पर माचिस नहीं जलाएं। सिलेंडर को हमेशा सीधा खड़ा रखे। गैस चूल्हा जलाने के पहले भोजन की सामग्री तैयार रखें। ऐसा करने से गैस की बचत हो जाएगी और दुर्घटना कम होंगी। यहां गैस एजेंसी की सीता देवी कमला प्रसाद ग्राम प्रधान रीता देवी राजेंद्र कुमार राजभर कमलेश कुमार परमिदर सक्सेना आदि मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:12 AM (IST)
गृहणियों को घरेलू गैस उपयोग में बताई सुरक्षा
गृहणियों को घरेलू गैस उपयोग में बताई सुरक्षा

अंबेडकरनगर: मालीपुर इंडेन ग्रामीण वितरक ने मंसूरपुर गांव में गैस चूल्हा जलाने व उससे हो रही दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। सावधानी बरतने के बारे में ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत एवं सेफ्टी क्लीनिक का आयोजन हुआ। वितरक के प्रबंधक सदन कुमार गौतम ने महिलाओं को चूल्हा जलाने के समय हो सके तो सूती कपड़े पहने और चूल्हा खुले में न जलाएं। गैस की गंध आने पर माचिस नहीं जलाएं। सिलेंडर को हमेशा सीधा खड़ा रखे। गैस चूल्हा जलाने के पहले भोजन की सामग्री तैयार रखें। ऐसा करने से गैस की बचत हो जाएगी और दुर्घटना कम होंगी। यहां गैस एजेंसी की सीता देवी, कमला प्रसाद, ग्राम प्रधान रीता देवी, राजेंद्र कुमार राजभर, कमलेश कुमार, परमिदर सक्सेना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी