कैंप लगाकर वसूला जा रहा गृह व जलकर

व जलकर का बकाया वसूलने को लेकर टांडा नगर पालिका परिषद प्रशासन ने अभियान छेड़ दिया है। नौ दिनों से नगर के अलग अलग वार्डो में लगाए गए कैंप के माध्यम से अब तक सात लाख 7

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 10:10 PM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 06:06 AM (IST)
कैंप लगाकर वसूला जा रहा गृह व जलकर
कैंप लगाकर वसूला जा रहा गृह व जलकर

अबेडकरनगर : गृहकर व जलकर का बकाया वसूलने को लेकर टांडा नगर पालिका परिषद प्रशासन ने अभियान छेड़ दिया है। नौ दिनों से नगर के अलग-अलग वार्डों में लगाए गए कैंप के माध्यम से अब तक सात लाख 78 हजार 757 रुपये से अधिक के गृहकर व जलकर की वसूली की गई। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर नगरपालिका के कर्मचारी विभिन्न मुहल्लों में गृहकर स्वजल कर की बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। छज्जापुर, कपड़ा मंडी, नेहरूनगर, हनुमानगढ़ी, छज्जापुर, अलीबाग, हयातगंज, छज्जापुर आदि स्थानों पर लगाए गए कैंप में नौ दिनों में कुल सात लाख 78 हजार 757 रुपये की वसूली हुई है। इनमें सबसे अधिक वसूली मंगलवार को एक लाख 83 हजार रुपये हुई। अधिशासी अधिकारी ने बताया रविवार को भी नगर के विभिन्न मुहल्लों में वसूली के लिए कैंप लगाया जाएगा। कैंप में सुरेश पांडेय, रामबाबू, कर निर्धारण अधीक्षक उमाशंकर सरोज, राकेश कुमार गौरव, सलमान खान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी