जागरूकता आई काम, लक्ष्य के साथ टीकाकरण को मिली गति

टीकाकरण के प्रति लगातार जागरूकता अब काम आ रही है। लोग अब स्वयं केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 10:11 PM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 10:11 PM (IST)
जागरूकता आई काम, लक्ष्य के साथ टीकाकरण को मिली गति
जागरूकता आई काम, लक्ष्य के साथ टीकाकरण को मिली गति

अंबेडकरनगर: टीकाकरण के प्रति लगातार जागरूकता अब काम आ रही है। लोग अब स्वयं केंद्रों तक पहुंचकर घंटों इंतजार के बाद टीका लगवा रहे हैं। विभाग ने भी वैक्सीन की उपलब्धता को देखते हुए लक्ष्य के साथ बूथ बढ़ा दिया है, इससे टीकाकरण को और अधिक गति मिल रही है। गांवों में भी लोग शिविर लगाने की मांग कर रहे हैं। कुछ दिनों से रोजाना 10 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हो रहा है।

बुधवार को 11 केंद्रों पर कुल 30 बूथ संचालित किए गए। टीका लगवाने के लिए भीड़ नियंत्रित करने में स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शारीरिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं। निर्धारित लक्ष्य 19000 के सापेक्ष 13887 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ डा. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। अब तक सात लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दी गई है। प्रयास है कि सभी को जल्द से जल्द टीका लगाया जा सके।

30 बूथों पर हुआ टीकाकरण : अभियान के तहत 18 से 44 वर्ष वालों में 6677 को टीका लगाया गया। 45 से अधिक उम्र वालों में 5501 के साथ 931 को दूसरी डोज दी गई। अभिभावक केंद्र पर 303 और महिला स्पेशल केंद्र पर 475 को टीका लगाया गया।

नहीं मिले संक्रमित : बुधवार को भी कोई संक्रमित नहीं मिला और न ही कोई स्वस्थ हुआ। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या पांच है। तीन को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि दो मरीजों का इलाज लखनऊ स्थित अस्पताल में चल रहा है।

सतर्कता बरतने पर जोर: कई प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से पहले जैसी सतर्कता बरतने की अपील की है। सीएमओ डा. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें और घर से निकलने पर मास्क अवश्य लगाएं।

chat bot
आपका साथी