युवाओं ने दिखाई भागीदारी, लक्ष्य से अधिक टीकाकरण

टीकाकरण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसमें युवाओं की भागीदारी अहम होती जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:20 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:20 PM (IST)
युवाओं ने दिखाई भागीदारी, लक्ष्य से अधिक टीकाकरण
युवाओं ने दिखाई भागीदारी, लक्ष्य से अधिक टीकाकरण

अंबेडकरनगर : टीकाकरण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसमें युवाओं की भागीदारी अहम साबित हो रही है। सोमवार को टीका केंद्रों पर लाभार्थियों की भीड़ उमड़ी। लक्ष्य के सापेक्ष अधिक टीकाकरण किया गया। 11 केंद्रों पर कुल 47 बूथ बनाए गए थे। सभी जगह 18 से 44 वर्ष के युवाओं का हुजूम उमड़ा। निर्धारित लक्ष्य 19000 के सापेक्ष 20822 लोगों को टीका लगाया गया। अधिकांश केंद्रों पर सुबह से ही लोग पहुंच गए। हालांकि जागरूकता का असर अब केंद्रों पर दिखाई दे रहा है। पहले की अपेक्षा शारीरिक दूरी को लेकर लोग थोड़ा-बहुत सचेत दिखे। वहीं कई लोग मास्क लगाए नजर आए। विभाग से नामित नोडल अधिकारी क्षेत्रों में भ्रमण पर नहीं निकल रहे, इससे कहीं-कहीं टीकाकरण के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ डा. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि वैक्सीन अब पर्याप्त मात्रा में मुहैया हो रही है, इसलिए लक्ष्य बढ़ाया गया है।

47 बूथों पर हुआ टीकाकरण : अभियान के तहत 18 से 44 वर्ष वालों में 12249 को टीका लगाया गया। 45 से अधिक उम्र वालों में 4211 के साथ 3922 को दूसरी डोज दी गई। अभिभावक केंद्र पर 190 और महिला स्पेशल केंद्र पर 250 को टीका लगाया गया।

तीन पर रुका आंकड़ा : सोमवार को भी कोई संक्रमित नहीं मिला और न ही कोई स्वस्थ हुआ। इससे जिले में तीन सक्रिय मरीजों की संख्या पर आंकड़ा ठहरा हुआ है। सभी मरीजों का इलाज लखनऊ स्थित अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों की ओर से सभी मरीजों व तीमारदारों को गाइडलाइन का पालन करने को प्रेरित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी